पाली नगर में गाजे-बाजे के साथ शुरू हुआ श्री राधा कृष्ण धाम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, कलश यात्रा में उमड़ी भारी भीड़

*कोरबा/पाली:-* पाली नगर में नवनिर्मित श्री राधा कृष्ण धाम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय भव्य एवं दिव्य धार्मिक आयोजन का शुभारंभ शनिवार 18 जुलाई 2026 को विधिवत कलश यात्रा के साथ हुआ,नगर में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा,भारी संख्या में माताएं-बहनें और नगरवासी सिर पर कलश लेकर इस शोभायात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा पाली नगर के विभिन्न चौक-चौराहों और मंदिरों से होते हुए शिव मंदिर स्थित नौकोनिया तालाब पहुंची,वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरा गया,इसके बाद गाजे-बाजे और भजनों के साथ शोभायात्रा नवनिर्मित श्री राधा कृष्ण धाम पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
*3 दिवसीय कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं* आयोजन की रूपरेखा के अनुसार यह प्राण प्रतिष्ठा उत्सव 18, 19 एवं 20 जुलाई 2026 तक चलेगा,आयोजन समिति समस्त नगरवासी, पाली नगर” द्वारा कराए जा रहे इस आयोजन में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा,भोग भंडारा और भजन कार्यक्रम सपन्न होगा,इस धाम में श्री राधा-कृष्ण की युगल जोड़ी, भगवान जगन्नाथ स्वामी और सिद्धि विनायक भगवान गणेश की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी,आयोजकों ने बताया कि कल 19 जुलाई को विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ तीनों विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 20 जुलाई को महाप्रसाद और भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से सादर निवेदन किया है कि इस पावन अवसर पर सपरिवार पधारें और पुण्य लाभ अर्जित करें।

  • इन्हें भी देखें

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    👉ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समा* *पाली:* देश की 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रामरतन स्कूल पाली में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस…

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को किया याद, “विकसित छत्तीसगढ़” को बताई सच्ची श्रद्धांजलि_ *पाली*। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW