बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

कोरबा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय हरदी बाजार में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की विधिवत बैठक एवं चर्चा के बिना विद्यालय से संबंधित विभिन्न सूचनाएं एवं निर्णय जारी किए जाने को लेकर समिति के सदस्यों ने सवाल उठाए हैं। सदस्यों ने इस प्रक्रिया पर चिंता जताते हुए कहा कि विद्यालय के महत्वपूर्ण विषयों में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की सहभागिता और विचार-विमर्श आवश्यक है।
समिति सदस्यों का कहना है कि बिना बैठक आयोजित किए अथवा समिति को विश्वास में लिए विद्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं एवं निर्णय जारी करना उचित प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है। विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों के हित तथा शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सामूहिक चर्चा के बाद ही निर्णय लिया जाना चाहिए, ताकि सभी पक्षों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
सदस्यों ने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। साथ ही भविष्य में विद्यालय से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय एवं सूचनाएं समिति की विधिवत बैठक आयोजित कर तथा सदस्यों से चर्चा के बाद ही जारी किए जाने की बात कही है।समिति सदस्यों ने कहा कि विद्यालय व्यवस्था में पारदर्शिता, सहभागिता और सामूहिक निर्णय की भावना को बनाए रखना विद्यार्थियों के हित में बेहद जरूरी है। उनका कहना है कि समिति को विश्वास में लेकर निर्णय लिए जाने से विद्यालयीन व्यवस्था में जवाबदेही और बेहतर समन्वय कायम होगा।अब देखने वाली बात यह होगी कि समिति सदस्यों द्वारा उठाए गए इन सवालों पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा विभाग का क्या रुख सामने आता है।

  • इन्हें भी देखें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW