पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को किया याद, “विकसित छत्तीसगढ़” को बताई सच्ची श्रद्धांजलि_

*पाली*। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा पाली मंडल ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की, पाली नगर के शिव मंदिर चौक स्थित अटल परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रसेवा के प्रति उनके योगदान को नमन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने अटल जी के विराट व्यक्तित्व, सुशासन और दूरदर्शी नेतृत्व को याद किया। वक्ताओं ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में उनके ऐतिहासिक निर्णय का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य की पहचान बनाने में अटल जी की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी,भाजपा जिला के पूर्व उपाध्यक्ष संजय भावनानी ने कहा कि अटल जी ने राजनीति में शुचिता, संवाद और जनकल्याण की नई परिभाषा दी। उनके विचार आज भी कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक हैं।

मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल ने कहा कि “अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का प्रतीक है। उनके सपनों के अनुरूप समृद्ध, विकसित और सशक्त छत्तीसगढ़ का निर्माण करना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

कार्यक्रम में भाजपा मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए। अंत में देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए संकल्प लिया गया।

  • इन्हें भी देखें

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    👉ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समा* *पाली:* देश की 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रामरतन स्कूल पाली में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस…

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

    देश के 80वे स्वतंत्रता दिवस पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने सभी देशवासियों एवं क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई प्रेषित किये है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW