👉दिलीप पटेल और श्रवण यादव को मिली जिम्मेदारी
अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम, जिला कोरबा की जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री रघुराज सिंह जी ने की।
बैठक में संगठन के विस्तार, वनवासी समाज के उत्थान हेतु चलाए जा रहे सेवा कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से संगठन विस्तार करते हुए *श्री दिलीप पटेल जी को जिला उपाध्यक्ष* एवं *श्री श्रवण यादव जी को जिला कोषाध्यक्ष* का दायित्व सौंपा गया। समिति ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का हर्ष के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री *श्री बीरबल सिंह जी* का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने वनवासी समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार एवं स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्य को और गति देने का आह्वान किया।
बैठक में जिला सचिव श्री वासुदेव राम यादव सचिव केंद्र, प्रान्त,श्री दीपक सिंह जी, आश्रम अधीक्षक श्री विजय राम जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया जी विनीता राठिया,रामेश्वर राठिया,नाथू सिंह, शनि राम बैरागी,पुष्पराज सिंह,सहित जिला समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
आश्रम परिवार की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं








