👉सात दिनों से गूंज रहे हैं सियाराम के जयकारे, बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं श्रद्धालु,
*कोरबा/पाली:-* पाली नगर स्थित प्रसिद्ध दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में विगत 07 सितंबर से श्री सीता राम अखंड पाठ कीर्तन का भव्य आयोजन अनवरत जारी है।
ग्राम समिति द्वारा आयोजित इस सात दिवसीय धार्मिक आयोजन में विगत 07 सितंबर से दिन रात अनवरत रूप से सीता राम नाम संकीर्तन और अखंड पाठ किया जा रहा है। मंदिर परिसर दिन-रात “जय सिया राम” और “जय हनुमान” के जयकारों से गूंज रहा है।
आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य लाभ ले रहे हैं। महिला मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।
ग्राम समिति के अनुसार इस अखंड पाठ-कीर्तन का समापन कल, दिनांक 14 सितंबर, सोमवार को होगा। समापन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।






