कोरबा। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
डॉ. पवन कुमार सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। गणेश चतुर्थी का यह पावन पर्व हमें श्रद्धा, भक्ति, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। भगवान गणेश की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे और सभी के जीवन से दुख एवं बाधाएं दूर हों, यही उनकी प्रार्थना है।
उन्होंने जिलेवासियों से गणेश चतुर्थी का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पर्व को श्रद्धा एवं जिम्मेदारी के साथ मनाने का संदेश दिया।
डॉ. पवन कुमार सिंह ने कहा कि भगवान गणेश सभी के जीवन में नई खुशियां और सफलता लेकर आएं तथा कोरबा जिले में निरंतर विकास, शांति और समृद्धि बनी रहे।






