माया रूपेश कंवर के प्रयास से MBBS में चयनित तीन छात्राओं को मिली आर्थिक सहायता

स्वामी विवेकानंद  शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत खनिज न्यास मद अंतर्गत तीनों छात्राओं को ₹53,500–₹53,500 की सहायता

कोरबा। जिले की प्रतिभावान एवं जरूरतमंद छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला पंचायत कोरबा की सभापति, स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग श्रीमती माया रूपेश कंवर के प्रयास से MBBS में चयनित जिले की तीन छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की मंशा, माननीय श्री लखन लाल देवांगन जी, मंत्री के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत जी के विशेष सहयोग से स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत तीनों छात्राओं को प्रवेश शुल्क एवं अध्ययन के लिए ₹53,500–₹53,500 की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।

आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाली छात्राओं में ज्योति कंवर, पिता स्व. श्री मान सिंह कंवर, ग्राम भोंडाकछार; चंद्रिका कंवर, पिता श्री प्रधान सिंह कंवर, ग्राम डोंडकी तथा सुष्मिता कंवर, पिता श्री आधार सिंह कंवर, ग्राम बालगी शामिल हैं।

तीनों छात्राओं ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर MBBS में चयन प्राप्त किया है। आर्थिक रूप से जरूरतमंद परिवारों से आने वाली इन छात्राओं के लिए चिकित्सा शिक्षा से जुड़े खर्च चुनौतीपूर्ण हो सकते थे। ऐसे में जिला खनिज न्यास के माध्यम से मिली आर्थिक सहायता उनकी पढ़ाई को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।

बेटियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल

श्रीमती माया रूपेश कंवर ने कहा कि आर्थिक परिस्थितियों के कारण किसी भी प्रतिभावान विद्यार्थी की उच्च शिक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। विशेषकर बेटियों को उच्च शिक्षा के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना समाज के विकास के लिए आवश्यक है। MBBS में चयनित इन छात्राओं को मिले सहयोग से वे अपनी चिकित्सा शिक्षा निरंतर जारी रख सकेंगी और भविष्य में चिकित्सा के क्षेत्र में सेवाएं देकर समाज एवं आमजन की सेवा कर सकेंगी।

इस आर्थिक सहायता के लिए छात्राओं एवं उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, जिला प्रशासन तथा आदिवासी आयुक्त श्रीकांत कसेर एवं संबंधित विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के महासचिव श्री रूपेश कंवर, श्री ओमपाल सिंह कंवर, श्री रविन्द्र कंवर एवं श्री विवेक कंवर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

छात्राओं को मिली यह सहायता न केवल उनके वर्तमान शैक्षणिक खर्च में सहयोग करेगी, बल्कि जिले की अन्य प्रतिभावान एवं जरूरतमंद बेटियों को भी उच्च शिक्षा के लिए आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करेगी।

  • इन्हें भी देखें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    *पाली (कोरबा)।* ग्राम नुनेरा में विजयादशमी के अवसर पर आज भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों के अथक प्रयास और सहयोग से यह आयोजन लगातार 13वें…

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली (कोरबा)। पाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई और बुनियादी चिकित्सकीय उपकरणों की उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल परिसर में गंदगी और कभी थर्मामीटर खराब होने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW