*कोरबा/पाली:-* 25 सितंबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों के बीच खुशियां बांटने और जरूरतमंद बच्चों तक खिलौने पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित खिलौना रथ को को नगर वासियों सहित,क्षेत्र वासियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। खिलौना रथ के गली-मोहल्लों में पहुंचने पर लोग अपने घरों में रखे उपयोगी पुराने खिलौने स्वेच्छा से दान कर रहे हैं।
शहरी क्षेत्रों के साथ ही उपनगरीय एवं अन्य क्षेत्रों से भी नागरिक खिलौना दान करने के लिए आगे आ रहे हैं। समाज के विभिन्न वर्गों के लोग इस पहल से जुड़कर बच्चों के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं।
इसी क्रम में खिलौना रथ पाली पहुंची इस दौरान नगर के जनप्रतिनिधियों सहित नगर वासियों ने भी खिलौना दान कर इस मानवीय पहल में अपनी सहभागिता निभाई। खिलौना रथ के माध्यम से एकत्रित किए जा रहे खिलौने जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों तक पहुंचाए जाएंगे।








