शिक्षा को बढ़ावा देने सरकार प्रतिबद्ध, सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों को मिल रहा प्रोत्साहन : माया कंवर

कोरबा. ग्राम पंचायत तिवरता स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता एवं सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत कोरबा की स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास सभापति श्रीमती माया रुपेश कंवर थीं, जबकि अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य निर्मल मरकाम ने की।

मुख्य अतिथि श्रीमती कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा संकल्प अभियान और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के सुशासन में प्रदेश सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना बेटियों को शिक्षा से जोड़ने की महत्वाकांक्षी योजना है। इससे छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी।

उन्होंने बताया कि सरकार प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए भी कई पहल कर रही है। प्रयास आवासीय विद्यालयों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। वहीं डीएमएफ मद से जिले के होनहार छात्र-छात्राओं को NEET, JEE सहित अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग सुविधा दी जा रही है। चयनित आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की फीस का वहन भी जिला खनिज न्यास मद से किया जा रहा है।

उन्होंने विद्यार्थियों से शासन की योजनाओं का लाभ लेकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत और लगन से पढ़ाई करने का आह्वान किया।

इस दौरान विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में पात्र छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।

कार्यक्रम में उपसरपंच हीरा सिंह कंवर, प्राचार्य प्रकाश वैष्णव, शिक्षक रूपेंद्र तिवारी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • इन्हें भी देखें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    *पाली (कोरबा)।* ग्राम नुनेरा में विजयादशमी के अवसर पर आज भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों के अथक प्रयास और सहयोग से यह आयोजन लगातार 13वें…

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली (कोरबा)। पाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई और बुनियादी चिकित्सकीय उपकरणों की उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल परिसर में गंदगी और कभी थर्मामीटर खराब होने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW