अक्ति तिहार पर बोईदा में ठाकुर देव की आराधना, समृद्धि और अच्छी फसल की कामना

अक्ति तिहार पर ठाकुर देव को अर्पित किया धान, बोईदा में समृद्ध फसल की कामना के साथ हुई पारंपरिक पूजा

बोईदा , हरदीबाजार, कोरबा – कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोईदा में अक्षय तृतीया (अक्ति तिहार) का पर्व पारंपरिक उत्साह और गहन श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांववासियों ने ठाकुर देव की पूजा कर समृद्धि, अच्छी बारिश और भरपूर फसल की कामना की।

बुजुर्गों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गांव के बच्चों और युवाओं ने अपने घरों से धान की टोकरी लेकर ठाकुर देव स्थल पर पूजा में भाग लिया। बैगा द्वारा विधिवत पूजा कर धान को घेरे में घुमाया गया, जिसके दौरान बच्चे प्रतीकात्मक रूप से हल चलाते नजर आए।

बैगा उदय सिंह मरावी, बलदेव जगत सहित जनपद सदस्य कौशल श्रीवास, राजकुमार मरावी, गिलाम पटेल एवं अन्य ग्रामीणों ने पूजा अर्चना में भाग लिया। सभी ग्रामीणों ने अपने घर से लाया हुआ धान ठाकुर देव को अर्पित किया, जिसे पूजा उपरांत पुनः घर ले जाकर महिलाओं ने आंगन में जल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बाद में उस धान को खेतों में ले जाकर  नेंग की रस्म निभाई गई, जिसे अच्छी फसल की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।


  • इन्हें भी देखें

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    👉पाली क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा के आश्रित ग्राम खलारी पारा का मामला कोरबा.÷ पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत नोनबिर्रा अंतर्गत आश्रित ग्राम खलारीपारा में वन विभाग एवं प्रशासन ने संयुक्त…

    सेजस नुनेरा में मनाई गई बसंत पंचमी  उत्सव एवं सरस्वती साइकिल योजना के तहत वितरित किया गया साइकिल

    नुनेरा । पाली विकासखंड अंतर्गत स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नुनेरा में बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यालय परिसर में मां सरस्वती की प्रतिमा विधिवत रूप से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW