आत्महत्या प्रयास का धान खरीदी से कोई संबंध नहीं – जांच रिपोर्ट

*प्रशासनिक जांच में उजागर हुआ सत्य*

कोरबा, 13 जनवरी 2026 / विगत 12 जनवरी 2026 को श्री सुमेर सिंह, पिता श्री त्रिलोक सिंह, निवासी ग्राम पूटा, तहसील हरदीबाजार द्वारा आत्महत्या के प्रयास की घटना के संबंध में विभिन्न समाचार एवं मीडिया माध्यमों द्वारा यह प्रकाशित किया गया कि यह कदम उनके द्वारा धान विक्रय में आ रही कथित परेशानियों के कारण उठाया गया।
उक्त समाचारों की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा तत्परता से जांच कराई गई। एसडीएम पाली श्री रोहित सिंह ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि श्री सुमेर सिंह के नाम पर ग्राम पूटा, तहसील हरदीबाजार में खसरा नंबर 270/2 रकबा 0.202 हेक्टेयर एवं खसरा नंबर 219/2 रकबा 1.315 हेक्टेयर भूमि दर्ज है। उन्होंने बताया कि उक्त भूमि का मौके पर निरीक्षण अपर कलेक्टर कोरबा (प्रभारी भू-अभिलेख शाखा), डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, संबंधित हल्का पटवारी, भूमि विक्रेता श्री जयनारायण गोंड़, ग्राम सरपंच, उप-सरपंच एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में किया गया। मौका निरीक्षण के दौरान तैयार पंचनामा तथा लिये गये फोटोग्राफ्स से यह स्पष्ट रूप से पाया गया कि उक्त भूमि खरीफ मौसम 2026 में *पड़ती* थी तथा उस पर खरीफ मौसम के दौरान किसी भी प्रकार की धान अथवा अन्य कोई फसल नहीं लगी हुई है, जिसकी पुष्टि मौके पर उपस्थित सरपंच, उपसरपंच तथा ग्रामवासियों ने की है।
जिससे आत्महत्या के प्रयास को धान विक्रय से जोड़कर प्रकाशित किया गया समाचार तथ्यात्मक रूप से भ्रामक एवं निराधार है। प्रशासन द्वारा की गई जांच में इसका कोई भी आधार नहीं पाया गया है।

  • इन्हें भी देखें

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    *ग्रामीणों के अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा होगी : कलेक्टर* *खदान प्रभावितों को सभी आवश्यक सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी* कोरबा, कलेक्टर कुणाल दुदावत आज प्रस्तावित अम्बिका परियोजना माइंस से प्रभावित पाली…

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    *रायपुर ।*  पटेल मरार समाज के इस गरिमामय आयोजन में कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल जी ने अपने संविधान में  कहा कि ऐसे आयोजन समाज की एकता, संगठन और विकास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    राशन गबन मामले में बड़ी कार्रवाई: पटपरा उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता पर दर्ज होगी एफआईआर

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW