अंबिकापुर : नकली धान बीज का भंडाफोड़

वास्तविक न्यूज़

अंबिकापुर शहर में नकली धान बीज का भंडाफोड़ हो गया हैं। जहा निम्न स्तर के धान की पैकेजिंग कर किसानों को बेचने के लिए तैयार की जा रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर जिला प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया है। दअरसल अंबिकापुर शहर के गंगापुर स्थित प्लस्टिक का त्रिपाल लगाकर निम्न स्तर के धान को विभिन्न कंपनियों के पैकेट में पैकेजिंग कर किसानों को डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से मार्केट में बेचा जा रहा था। इधर स्थानीय लोगों की सूचना पर प्रशासनिक टीम ने छापामार कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में नकली बीज जब्त किए। फैक्ट्री में उज्जवला गोल्ड, प्रिया गोल्ड और अन्य नामों से फर्जी कंपनियों के लेबल लगाकर नकली बीजों की पैकिंग की जा रही थी। मौके से मक्का और धान के हजारों पैकेट तैयार अवस्था में मिले हैं। जिन्हें बाजार में खपाने की पूरी तैयारी कर ली गई थी। इसके साथ कई धान के पैकेट मार्केट के माध्यम से किसानों तक भी पहुंच चुके हैं। इस मामले में जांच कर रही टीम ने बताया कि नकली बीजों का यह धंधा लंबे समय से चल रहा था और इसकी वजह से किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से एक बड़े कृषि धोखाधड़ी की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया। फिलहाल फैक्ट्री को सील कर आगे की जांच की जा रही है।

देखें पूरी रिपोर्ट

  • इन्हें भी देखें

    सराईपाली में मनाई गई शाकंभरी जयंती : पटेल मरार समाज ने निकाली कलश यात्रा,सरपंच संजय राज ने छेरछेरा देकर बच्चों को दिया आशीर्वाद

    कोरबा- ग्राम पंचायत बोईदा के आश्रित ग्राम सराईपाली में पटेल मरार समाज की ईष्ट देवी मां शाकंभरी की जयंती श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर…

    प्राचार्य,व्याख्याता व प्रधान पाठक पदोन्नति हेतु बन रहा है कार्ययोजना

    छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से मुलाकात करके एवं ज्ञापन सौंपकर 12 वर्षों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW