कोरबा/चैतमा* चैतमा क्षेत्र के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। क्षेत्र के पहले डेंटल क्लीनिक मैक्स डेंटल केयर एवं इन प्लांट सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया,
इस क्लीनिक के खुलने से चैतमा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को दांतों से संबंधित बेहतर और आधुनिक इलाज के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा, स्थानीय स्तर पर ही उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा मिलेगी।
*विधायक ने किया फीता काटकर शुभारंभ*
क्लीनिक का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत चैतमा के सरपंच राजलाल सिन्द्राम एवं उपसरपंच सुकालू प्रजापति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि कुलदीप सिंह मरकाम,गोंगपा युवा प्रदेश महासचिव जगत राम नेताम,गौ धाम सेवा समिति सदस्य गौ सेवा आयोग दीपक शर्मा,गोंगपा ब्लाक अध्यक्ष चन्द्रभुवन टेकाम,गोंगपा युवा ब्लाक अध्यक्ष पाली जय प्रकाश मरावी,युवा समाजसेवी रवि साहू,अमरनाथ कैवर्त,डॉ.लक्ष्मी नारायण जायसवाल,अमर टेकाम,जयराम मरावी,एल्डरमैन हरीश चावड़ा,वरिष्ठ नागरिक राधेश्याम दुबे,जनक राम केवट,हनीफ खान, श्रीमती रजिता अनंत,श्रीमती पदमा पटेल,शेख इसरार,ईश्वर आनंद,डॉ. राहुल मिश्रा,किशन बरेठ,डॉ शिब्या सिंह,डॉ शिखा इक्का सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। आयोजक श्री गौतम मिश्रा एवं श्रीमती सरिता मिश्रा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।







