चैतमा समाधान शिविर में 7794 आवेदनों का हुआ शत-प्रतिशत निराकरण


टी.बी. मुक्त घोषित हुईं 5 ग्राम पंचायतें

कोरबा 09 मई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2025 के तहत 08 मई 2025 को गुरुवार को शासकीय माध्यमिक शाला भवन, चैतमा में समाधान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह शिविर शासन द्वारा निर्धारित तीन चरणों की प्रक्रिया का अंतिम चरण था, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं का स्थायी समाधान प्रस्तुत किया गया।
शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माया रूपेश कंवर, जनपद सदस्य श्रीमती इंदिरा पटेल, चैतमा के सरपंच श्री राजलाल सिन्द्राम, सहित आसपास के ग्राम पंचायतों के सरपंच, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती सीमा पात्रे, सहायक नोडल अधिकारी श्री भूपेन्द्र कुमार सोनवानी, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर के दौरान सभी विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। चैतमा क्लस्टर में प्राप्त कुल 7794 आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण कर शासन की प्रतिबद्धता को साकार किया गया।
डॉ. पवन सिंह ने अपने उद्बोधन में सुशासन तिहार को जनता और शासन के बीच सेतु बताते हुए इस पहल की सराहना की। वहीं, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती पात्रे ने आवेदन निराकरण की प्रक्रिया व पारदर्शिता पर प्रकाश डाला।
शिविर में ग्राम पंचायत बारीउमराव, मानिकपुर, डोडकी, सपलवा एवं बडेबांका को टी.बी. मुक्त पंचायत का प्रमाण पत्र स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदान किया गया। राजस्व विभाग द्वारा दो हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र, एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को चार श्रम कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भूपेन्द्र कुमार सोनवानी ने समस्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणजनों को सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।

  • इन्हें भी देखें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    *पाली (कोरबा)।* ग्राम नुनेरा में विजयादशमी के अवसर पर आज भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों के अथक प्रयास और सहयोग से यह आयोजन लगातार 13वें…

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली (कोरबा)। पाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई और बुनियादी चिकित्सकीय उपकरणों की उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल परिसर में गंदगी और कभी थर्मामीटर खराब होने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW