चिरायु एक वरदान- हृदय रोग से पीडित दिव्या ऑपरेशन के बाद जी रही है सामान्य जिन्दगी


कोरबा 20 जनवरी 2026/
कोरबा विकासखण्ड के ग्राम मण्डीपारा भैंसमा निवासी कुमारी दिव्या आत्मजा श्री श्रवण कुमार खडिया  प्राथमिक शाला में कक्षा दूसरी की छात्रा को हमेशा चलने-फिरने , खेलने-कूदने से सांस फूलने जैसी तकलीफ का हमेशा सामना करना पड़ता था। उसके माता-पिता तथा शिक्षक उसे होने वाली तकलीफ से बहुत परेशान थे। जब चिरायु योजना (आरबीएसके) की टीम उस स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भ्रमण किए तथा उस बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तो दिव्या के हृदय की धड़कन अन्य बच्चों की तुलना में असमानता पायी गई। इस संबध में दिव्या खडिया के माता-पिता को उसके स्वास्थ्य के बारे में चिरायु टीम के द्वारा बताया गया कि दिव्या के हृदय में छेद होने की संभावना है, यह सुनते ही उसके माता-पिता स्तब्ध रह गए और परेशान होते हुए बहुत सारे सवाल पूछे जैसे कि बच्ची को काई तकलीफ तो  नहीं होगी, इसका इलाज कहॉं होता है, इलाज में कितना खर्च होगा हम तो गरीब है इतना पैसा कहॉ से लायेगे ।  उन्हें सांत्वना देते हुए चिरायु टीम के डॉक्टर द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा चिरायु योजना चलाई जा रही है इस योजना के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर (गरीब) बच्चों का जॉंच एवं उपचार निःशुल्क कराया जाता है।
इसके बाद माता-पिता की सहमति से दिव्या के चिरायु योजना के तहत हृदय का निःशुल्क ऑपरेशन वी.वाय हॉस्पीटल में दिनांक 21-10-2025 को सफलतापूर्वक कराया गया । आज दिव्या पूर्णतः स्वस्थ है और सामान्य बच्चों की तरह पढ़ाई, खेलकूद करते हुए स्वस्थ जीवन जी रही है।
दिव्या खड़िया के पिता श्री श्रवण कुमार खडिया ने दिव्या के हृदय का सफलतापूर्वक ऑपरेशन  तथा स्वस्थ होने से अत्यंत प्रसन्न है और उन्होने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, चिरायु योजना तथा चिरायु टीम का आभार माना है।

  • इन्हें भी देखें

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    👉ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समा* *पाली:* देश की 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रामरतन स्कूल पाली में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस…

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को किया याद, “विकसित छत्तीसगढ़” को बताई सच्ची श्रद्धांजलि_ *पाली*। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW