कबीरधाम : 2.5 करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध ट्रांजैक्शन, ICICI बैंक खाते से जुड़ा मामला । साइबर ठगों का खुलासा: कृषि केंद्र की आड़ में 16 राज्यों में 56 मामलों की पुष्टि

कबीरधाम, 07 जून 2025
कबीरधाम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह मामला एक कथित कृषि केंद्र के खाते से जुड़ा हुआ है, जिससे 2.5 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध ट्रांजैक्शन सामने आए हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह खाता देशभर में फैले एक संगठित साइबर ठगी नेटवर्क का हिस्सा था, जिसके तहत 16 राज्यों में अब तक 56 ठगी के मामले सामने आ चुके हैं।




🔹 भोरमदेव कृषि केंद्र बना साइबर ठगों का ‘म्यूल अकाउंट’

भोरमदेव थाना अंतर्गत ग्राम राजनावागांव में स्थित M/S Bhoramdeo Krishi Kendra, जिसका संचालन नामदेव साहू (पिता – भीमलाल साहू, निवासी सिंघनपुरी, हाथीडोब) द्वारा किया जा रहा था, वहां के ICICI बैंक खाते में वर्ष 2023–24 के दौरान लगभग ₹2.5 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन दर्ज हुए हैं। तकनीकी विश्लेषण में यह लेनदेन सामान्य व्यापारिक गतिविधियों से मेल नहीं खाता।




🔹 16 राज्यों में फैला साइबर फ्रॉड नेटवर्क, 70 लाख की पुष्टि

तकनीकी समन्वय और राष्ट्रीय स्तर पर साझा जानकारी के आधार पर पुलिस ने पाया कि इस खाते के माध्यम से 16 राज्यों में दर्ज कुल 56 मामलों में ₹70,27,299 की राशि की ठगी की गई है। आशंका है कि शेष राशि भी साइबर अपराधों से अर्जित की गई है, परंतु कई पीड़ितों द्वारा शिकायतें दर्ज न कराए जाने से उनका रिकॉर्ड नहीं बन पाया।




🔹 देशभर में ठगी के आंकड़े इस प्रकार हैं:

तेलंगाना: 11 मामले – ₹19.22 लाख

तमिलनाडु: 3 मामले – ₹9.52 लाख

कर्नाटक: 10 मामले – ₹8.67 लाख

महाराष्ट्र: 6 मामले – ₹6.47 लाख

पश्चिम बंगाल: 5 मामले – ₹6.44 लाख

दिल्ली: 2 मामले – ₹3.40 लाख

गुजरात: 4 मामले – ₹3.50 लाख

हरियाणा: 4 मामले – ₹2.60 लाख

आंध्र प्रदेश: 2 मामले – ₹2.38 लाख

अन्य राज्यों में भी ₹50,000 से लेकर ₹1.5 लाख तक की ठगी के प्रकरण दर्ज





🔹 आरोपी की पूर्व में भी संदिग्ध पृष्ठभूमि

नामदेव साहू के विरुद्ध पहले से ही थाना लोहरा में ₹1.90 करोड़ के गबन और धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। इसके अलावा चेक बाउंस के कई मामले भी उसके खिलाफ लंबित हैं। आरोपी ने इस बार खुद ही बैंक को आवेदन देकर खाता होल्ड कराया ताकि साइबर ठगों के साथ ठगी कर अर्जित रकम पर एकाधिकार कर सके।




🔹 पुलिस ने म्यूल अकाउंट के पूरे नेटवर्क का किया पर्दाफाश

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में साइबर सेल के डीएसपी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर और मुख्यालय डीएसपी श्री आशीष शुक्ला की विशेष तकनीकी टीम ने मोबाइल नंबर, ईमेल, लेन-देन की आवृत्ति और डिजिटल प्रमाणों का गहन अध्ययन कर यह निष्कर्ष निकाला कि आरोपी ने जानबूझकर अपना बैंक खाता साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराया। यह “म्यूल अकाउंट” की श्रेणी में आता है – जो कि आधुनिक डिजिटल फ्रॉड का मूल आधार होता है।




🔹 दर्ज हुई FIR, साइबर अपराध की विस्तृत विवेचना जारी

थाना भोरमदेव में आरोपी के विरुद्ध धारा 317(4), 318(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। जांच अब खाते से जुड़ी प्रत्येक ट्रांजेक्शन की फॉरेंसिक समीक्षा पर केंद्रित है। इस मामले की कड़ी बैंगलोर में दर्ज अन्य साइबर अपराध से भी जुड़ती दिख रही है।




⏹ कबीरधाम पुलिस की सक्रियता से उजागर हुआ एक और राष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क

कबीरधाम पुलिस ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि वह साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए तत्पर और सक्षम है। इस कार्रवाई से न केवल प्रदेश बल्कि देशभर में फैले साइबर ठगों को करारा संदेश मिला है कि डिजिटल अपराध अब ज्यादा दिन छिपाए नहीं जा सकते।

  • इन्हें भी देखें

    सराईपाली में मनाई गई शाकंभरी जयंती : पटेल मरार समाज ने निकाली कलश यात्रा,सरपंच संजय राज ने छेरछेरा देकर बच्चों को दिया आशीर्वाद

    कोरबा- ग्राम पंचायत बोईदा के आश्रित ग्राम सराईपाली में पटेल मरार समाज की ईष्ट देवी मां शाकंभरी की जयंती श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर…

    प्राचार्य,व्याख्याता व प्रधान पाठक पदोन्नति हेतु बन रहा है कार्ययोजना

    छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से मुलाकात करके एवं ज्ञापन सौंपकर 12 वर्षों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW