कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक,  विभागीय कार्यो की हुई समीक्षा

*राज्योत्सव के सफल आयोजन हेतु आवश्यक सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

*हॉस्पिटल का निरीक्षण कर  नर्सिंग होम एक्ट के निर्धारित मानकों की जांच  करने सभी एसडीएम को किया निर्देशित*

*पीवीटीजी आवासों मे सोलर पैनल लगवाने की कार्यवाही शीघ्रता से करें पूर्णः- कलेक्टर*

कोरबा 28 अक्टूबर 2025/
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने  समय सीमा की बैठक  लेकर विभागीय कामकाज एवं शासकीय कार्यो के क्रियान्वयन स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्य प्रगति हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  उन्होंने टीएल के विभागवार लम्बित प्रकरणों की भी जानकारी लेते हुए शीघ्र निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने राज्योत्सव की तैयारियों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। विभागों द्वारा लगाए जाने वाले विभागीय स्टॉल, हितग्राहियों को प्रदान की जाने वाली सामग्री, चेक , सर्टिफिकेट इत्यादि की व्यवस्था भी समय पर पूर्ण करने की समझाइश दी। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्राप्त दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया।

कलेक्टर श्री वसंत ने  सभी एसडीएम को अपने अनुविभाग स्तर के सभी हॉस्पिटल का निरीक्षण कर नर्सिंग होम एक्ट के सभी निर्धारित मानकों की संस्थान में जांच करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि  हॉस्पिटल में नर्सिंग होम एक्ट की सभी क्राइटेरिया पूरी होनी आवश्यक है। जिसका हॉस्पिटल प्रबंधन को व्यवस्था करना आवश्यक है। उन्होंने इस हेतु स्वास्थ्य विभाग को सम्मिलित कर एक टीम का गठन कर हॉस्पिटल का सघन जांच करने के निर्देश दिए।  साथ ही इन संस्थानों में विगत दिनों आयुष्मान कार्ड से हुए इलाजो के मरीजों से सम्पर्क कर  उपचार का सत्यापन भी कराने निर्देशित किया। जिससे जिले में फर्जी आयुष्मान कार्ड के क्लेम पर  नियंत्रण लगाया जा सके। उन्होंने बाल सम्प्रेक्षण गृह के निर्माण कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही साथ ही संस्थान का  एसडीएम व डीपीओ को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने जिले में दो माह पूर्व  डीएमएफ से स्वीकृत व अप्रारम्भ कार्यो की जानकारी तैयार करने हेतु सभी सीईओ जनपदों को निर्देशित किया, जिससे इन कार्यो को प्राथमिकता से प्रारम्भ किया जा सके। उन्होंने बंद हो चुकी शासकीय योजनाओं की बैंक खातों को शीघ्र ही बंद कराकर  बचत राशि शासन के खाते में जमा कराने के निर्देश सभी विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने रेडक्रॉस समिति को ब्लड डोनेशन वाहन उपलब्ध कराने की कार्यवाही भी यथाशीघ्र पूर्ण कराने के लिए कहा।
कलेक्टर ने आत्मानंद विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति उपरांत जॉइनिंग नहीं करने वाले शिक्षकों के स्थान पर प्रतीक्षा सूची से मेरिट अभ्यर्थी को शीघ्रता से नियुक्ति प्रदान करने की बात कही। जिससे शेष शिक्षण सत्र में बच्चों की पढ़ाई बेहतर हो पाए।’साथ ही युकियुक्त करण के पश्चात वर्तमान में स्कूलों में जॉइनिंग करने वाले शिक्षकों की सर्विस बुक में अवकाश का समायोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के पीवीटीजी बाहुल्य क्षेत्रों के पीवीटीजी आवासों में पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग को दिए।
कलेक्टर ने ई -ऑफिस कार्य प्रणाली लागू करने हेतु शेष विभागीय अधिकारियों को  जल्दी से कार्यालय में ई- ऑफिस  लागू करने एवं ई ऑफिस के माध्यम से ही फाइल आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यकता अनुसार  कर्मचारियों को एनआईसी के माध्यम से  तकनीकी प्रशिक्षण दिलाने  के लिए कहा । उन्होंने जिले में उज्ज्वला योजना के  तहत प्राप्त  लक्ष्यों को पूर्ण करने हेतु एसडीएम एवं खाद्य अधिकारी को गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। आयुष विभाग को यथाशीघ्र पॉलिक्लिनिक में  ओपीडी के साथ साथ आईपीडी सेवा प्रारम्भ करने हेतु निर्देशित किया। इस हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने की बात कही।
बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में समय सीमा के लंबित प्रकरणों का जांच कर  निराकरण करने हेतु  अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर  अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • इन्हें भी देखें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    *पाली (कोरबा)।* ग्राम नुनेरा में विजयादशमी के अवसर पर आज भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों के अथक प्रयास और सहयोग से यह आयोजन लगातार 13वें…

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली (कोरबा)। पाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई और बुनियादी चिकित्सकीय उपकरणों की उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल परिसर में गंदगी और कभी थर्मामीटर खराब होने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW