मोदी जी के 25 साल के जनसेवा सफर को यादगार बनाने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पाली मंडल में चलेगा सेवा संकल्प अभियान

*जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने पर रहेगा जोर*

       *पाली*। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके 25 वर्षों के जनसेवा सफर को यादगार बनाने तथा *विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प* को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से  जिला अध्यक्ष *श्री गोपाल मोदी जी*  के निर्देशानुसार भाजपा *पाली मंडल में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक “सेवा संकल्प अभियान” चलाया जाएगा।* अभियान के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने पर विशेष जोर रहेगा।

           *इसी उद्देश्य को लेकर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला का आयोजन किया गया*। कार्यशाला में पूर्व खाद्य आयोग के अध्यक्ष *श्री ज्योतिनंद दुबे जी एवं मंडल प्रभारी तथा जिला मंत्री श्रीमती कमला देवी बरेठ जी* ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।

           *कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र का पूजन एवं माल्यार्पण कर किया गया।*

          कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए *मंडल अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी* ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, विकास तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने एक माह तक चलने वाले इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

           कार्यशाला को पूर्व जिला उपाध्यक्ष *श्री संजय भावनानी जी एवं किसान मोर्चा जिला महामंत्री श्री कीर्ति कश्यप जी* ने भी संबोधित किया। वहीं *मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री श्रीमती कमला देवी बरेठ जी* ने कार्यकर्ताओं से “सेवा संकल्प अभियान” से जुड़कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों के भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

             मुख्य वक्ता पूर्व खाद्य आयोग के अध्यक्ष *श्री ज्योतिनंद दुबे जी* ने *सेवा संकल्प अभियान* के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान को शक्ति केंद्र से लेकर बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से संचालित किया जाना है, ताकि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो।

            उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के दौरान अधिक से अधिक लोगों से संपर्क कर उन्हें सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ने का आह्वान किया।

          इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद श्रीमती गीता शुक्ला , पिछड़ा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री रामविलास जायसवाल , अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री गुरदयाल सिंह गंभीर  , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद उमेश चंद्रा, अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रयाग नारायण  शांडिल्य , मंडल उपाध्यक्ष हरीश चावड़ा, मंडल महामंत्री कामता जायसवाल एवं तारकेश्वर पटवा, मंडल मंत्री  श्रीमती कमला कवर, आशीष अग्रवाल, मंडल कोषाध्यक्ष रितेश जायसवाल ,अजय मोर्चा अध्यक्ष छत्रपाल कंवर ,अजा मोर्चा अध्यक्ष गणेश चौहान, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष रामफल पटेल, युवा मोर्चा महामंत्री प्रकाश दुबे, मंत्री अंकित अग्रवाल, पार्षद सुनील साहू, पुनीराम पटेल, वरिष्ठ कार्यकर्ता बसंत सोनी, जितेंद्र माटे, अनिल जायसवाल, विशाल मोटवानी, संजय भारती, राघव प्रसाद गोविंद,  दिलेश्वर मरकाम ,जयपाल यादव, वेदराम, राजा  डिक्सेना , भूपेंद्र  डिक्सेना, अमरपाल, हरि सिंह कंवर ,गौरव श्रीवास, शिवलाल, लगन पटेल,  लक्ष्मी नारायण कश्यप, जगत राम निषाद ,ओमकार ठाकुर, अमर लाल यादव, रामलीला केवट तथा कन्या  संयोजिका प्रीति जगत, हेमा प्रजापति सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित है ।

  • इन्हें भी देखें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    *पाली (कोरबा)।* ग्राम नुनेरा में विजयादशमी के अवसर पर आज भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों के अथक प्रयास और सहयोग से यह आयोजन लगातार 13वें…

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली (कोरबा)। पाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई और बुनियादी चिकित्सकीय उपकरणों की उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल परिसर में गंदगी और कभी थर्मामीटर खराब होने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW