मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार तथा निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी ने आज निर्वाचन सदन में  कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव श्री एम. ए. बेबी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

रायपुर 11 मई 2025/ मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार तथा निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी ने  निर्वाचन सदन में  कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ विगत दिनों इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव श्री एम. ए. बेबी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। यह बैठक विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों से हो रही चर्चाओं की श्रृंखला का हिस्सा है।

इन संवादों का उद्देश्य लंबे समय से महसूस की जा रही रचनात्मक चर्चाओं की आवश्यकता को पूरा करना है, जिससे राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पार्टी अध्यक्ष आयोग के साथ सीधे अपने सुझावों और चिंताओं को साझा कर सकें।

यह पहल आयोग के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य सभी हितधारकों के साथ मिलकर वर्तमान कानूनी ढांचे के अंतर्गत चुनावी प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाना है।

इससे पहले, आयोग ने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के अध्यक्ष कुमारी मायावती के नेतृत्व में 06 मई 2025 को तथा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में 08 मई 2025 को मुलाकात की थी।

अब तक कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें 40 बैठकें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों (सीईओ) द्वारा, 800 जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) द्वारा और 3,879 बैठकें निर्वाचक  रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) द्वारा आयोजित की गईं, जिनमें 28,000 से अधिक विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

  • इन्हें भी देखें

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    👉पाली क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा के आश्रित ग्राम खलारी पारा का मामला कोरबा.÷ पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत नोनबिर्रा अंतर्गत आश्रित ग्राम खलारीपारा में वन विभाग एवं प्रशासन ने संयुक्त…

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    👉बरसात के पहले कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश कोरबा.ग्राम पंचायत उतरदा के पितनी नदी में बन रहे पुलिया निर्माण कार्य का कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल  के द्वारा निरीक्षण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW