नुनेरा-बांधाखार क्षेत्र में बिना पूर्व सूचना के बिजली कटौती, भीषण गर्मी में लोग परेशान

पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट।
पाली / नुनेरा । चिलचिलाती भीषण गर्मी के बीच नुनेरा, बांधाखार फील्ड सहित आसपास के गांवों में बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार हो रही बिजली कटौती से आमजन परेशान हैं। दिन और रात में बार-बार बिजली गुल होने से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग द्वारा बिना किसी सूचना के अचानक बिजली बंद कर दी जाती है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तेज गर्मी और उमस के कारण छोटे बच्चे, बुजुर्ग एवं मरीज सबसे अधिक प्रभावित हैं। वहीं बिजली कटौती के कारण पेयजल व्यवस्था भी बाधित हो रही है।
रात के समय बिजली बंद होने से लोगों की नींद खराब हो रही है तथा मच्छरों के प्रकोप से परेशानी और बढ़ गई है। किसानों एवं छोटे व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि बिजली कटौती से पहले सूचना दी जाए तथा क्षेत्र में नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। लोगों ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

  • इन्हें भी देखें

    आईटीआई पाली में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक आमंत्रित

    कोरबा 03 जून 2026/शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पाली में संचालित एनसीव्हीटी व्यवसाय कोपा-48 सीट,वेल्डर-40 सीट, मोटर मेकेनिक-24 सीट,फिटर-20 सीट, विद्युतकार-20 सीट में प्रवेश सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ…

    डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई, मौके पर मिला ट्राइसाइकिल’

    *सुशासन तिहार 2026*  *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान’* कोरबा, 02 जून 2026/सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विकासखंड पाली के ग्राम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW