नुनेरा के पंजाबी ढाबा संचालक अवैध शराब बिक्री / परिवहन के आरोप में गया जेल

*पाली पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार*

*कच्ची महुआ शराब और देशी प्लेन मदिरा जब्त, मोटरसाइकिल भी पुलिस ने की जप्त*

पाली। पाली थाना क्षेत्र में अवैध शराब के परिवहन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कच्ची महुआ शराब और देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई है। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 8 अक्टूबर 2026 को हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक 377, आरक्षक क्रमांक 237 एवं 61 के साथ देहात भ्रमण, वाहन चेकिंग, रोड गश्त एवं पेट्रोलिंग के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब एवं देशी प्लेन मदिरा लेकर दारू भट्ठी की ओर से दुमरकछार की तरफ जा रहा है।सूचना पर आरक्षक क्रमांक 237 ने गवाहों को तलब करने के लिए नोटिस जारी किया। इसके बाद गवाह सूरज पटेल  एवं महेंद्र जायसवाल को साथ लेकर पुलिस टीम बताए गए स्थान रंगीला पंजाब ढाबा, चौकपारा नुनेरा  के पास नेशनल हाईवे पाली पहुंची। वहां घेराबंदी कर मोटरसाइकिल क्रमांक CG04 MD 1624 के चालक को पकड़ा गया।मोटरसाइकिल के सामने रखे काले मटमैले बैग की तलाशी लेने पर उसमें कच्ची महुआ शराब और देशी प्लेन मदिरा मिली। पूछताछ में आरोपी ने शराब को रंगीला पंजाब ढाबा, चौकपारा नुनेरा में बिक्री के लिए ले जाना बताया। शराब के परिवहन से संबंधित वैध कागजात एवं लाइसेंस मांगे जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में 40 पाव वाली प्लास्टिक सीसी में भरी देशी प्लेन मदिरा सुपर के कुल 36 पाव, प्रत्येक 180 एमएल, कुल लगभग 7.2 लीटर तथा दो प्लास्टिक के हरे-पीले मटमैले डिब्बों में भरी पांच-पांच लीटर कच्ची महुआ शराब, कुल 10 लीटर, कीमत लगभग 1,500 रुपये, जब्त की। इसके साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG04 MD 1624 को भी जप्त कर मौके पर ई-साक्ष्य तैयार किया गया।पुलिस ने आरोपी  मनमेंद्र उर्फ मनेन्दर पिता  गुरदीप सिंह उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम नुनेरा  थाना पाली जिला कोरबा वर्तमान निवास रंगीला पंजाब ढाबा, चौकपारा नुनेरा , थाना पाली, जिला कोरबा को विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण विवेचना में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मामला अजमानतीय होने के कारण आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।इस कार्यवाही में एस.आई. प्रदीप दीवान,उपनिरीक्षक लक्ष्मी कुर्रे, उप निरीक्षक तरुण जायसवाल,प्रधान आरक्षक हिरावन श्रोते,अमित यादव ,नरायण कश्यप, परमा, विवेक तिर्की, इंदु राजपूत, कृष्णा डिक्सेना,आदि की अहम भूमिका रही।

  • इन्हें भी देखें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    *पाली (कोरबा)।* ग्राम नुनेरा में विजयादशमी के अवसर पर आज भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों के अथक प्रयास और सहयोग से यह आयोजन लगातार 13वें…

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली (कोरबा)। पाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई और बुनियादी चिकित्सकीय उपकरणों की उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल परिसर में गंदगी और कभी थर्मामीटर खराब होने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW