*संवाददाता – दीपक शर्मा,पाली*
*कोरबा/पाली:-* नगर सहित क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन उत्सव मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है,इसी कड़ी में पाली नगर के आंगनबाड़ी केंद्रों एवं लाफा के आंगन बाड़ी में आंगन उत्सव मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया,आयोजन में महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर कई रस्में और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान बाल भोज, अन्नप्राशन, गोद भराई रस्म के साथ-साथ प्रश्नोत्तरी, मेंहदी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और कुर्सी दौड़ जैसे रोचक कार्यक्रम हुए। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन एवं हितग्राही बहनों का सम्मान भी किया गया तथा बच्चों को पोषण आहार का वितरण किया गया, साथ ही हर घर मूनगा अभियान के तहत मूंनगा पेड़ का वितरण भी किया गया,
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नपं पार्षद एवं पीआईसी मेंबर स्वास्थ्य विभाग श्रीमती दीप्ति शर्मा, वरिष्ठ पार्षद श्रीमती गीता शुक्ला, पार्षद एवं पीआईसी सदस्य शिक्षा एवं महिला बाल विकास विभाग श्रीमती ज्योति उईके, पूर्व पार्षद श्रीमती बीना पांडेय, शक्ति केंद्र संयोजिका श्रीमती पल्लवी जायसवाल उपस्थित रहीं।
इसके साथ ही महिला बाल विकास विभाग अधिकारी अन्वेश दिवान, पर्यवेक्षक श्रीमती प्रतिभा सिंह, पत्रकार दीपक शर्मा ने भी उपस्थित माताओं एवं बच्चों को संबोधित किया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ताओं में पुष्पा श्रीवास, तारा ठाकुर, संध्या ठाकुर, आयुषी ठाकुर, दीक्षा शर्मा, लच्छन यादव, सोनाली श्रीवास, हेमलता जायसवाल, नीलमणि राजपूत, ममता सहित बड़ी संख्या में हितग्राही माताएं और बच्चे उपस्थित रहे।








