संवाददाता – दीपक डिक्सेना
*कोरबा/पाली :-* पाली नगर के युवा पार्षद सुनील साहू को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें बिलासपुर संभाग का संभाग सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से समाजजनों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
उल्लेखनीय है कि सुनील साहू पाली नगर पंचायत के सबसे युवा पार्षद हैं। समाज के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण और निरंतर सहभागिता को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
समाज के लोगों का मानना है कि सुनील साहू अपने दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए साहू समाज के संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे, युवाओं को संगठन से जोड़ेंगे तथा समाजहित के कार्यों को नई गति प्रदान करेंगे।
उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए समस्त समाजजनों की ओर से ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।






