पाली महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली समीक्षा बैठक

*महोत्सव के सफल व सुव्यवस्थित आयोजन हेतु विभिन्न विभागों को   दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

कोरबा 20 जनवरी 2026/
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने पाली विकासखण्ड के केराझरिया में आगामी 15 एवं 16 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले दो दिवसीय पाली महोत्सव की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में महोत्सव के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश नाग, एसडीएम कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, श्री ओंकार यादव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री श्रीकांत कसेर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने बताया कि पाली महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश नाग को नोडल अधिकारी एवं  एसडीएम पाली  श्री रोहित सिंह को सहायक नोडल अधिकारी  नियुक्त किया गया है। उन्होंने सभी विभागों को स्पष्ट रूप से दायित्व सौंपते हुए निर्देशित किया कि सौंपे गए कार्यों का गंभीरता एवं समन्वय के साथ निर्वहन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पाली महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, इस हेतु इसकी सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण की जाएं।
बैठक में मंच एवं बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, आमंत्रित कलाकारों के निमंत्रण, उनके आगमन एवं ठहरने की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी, विभागीय योजनाओं का स्टॉल, महोत्सव का  प्रचार-प्रसार सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें तथा महोत्सव को सफल, सुरक्षित एवं जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाने के लिए समय पर सभी तैयारियां पूर्ण करें।

  • इन्हें भी देखें

    आईटीआई पाली में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक आमंत्रित

    कोरबा 03 जून 2026/शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पाली में संचालित एनसीव्हीटी व्यवसाय कोपा-48 सीट,वेल्डर-40 सीट, मोटर मेकेनिक-24 सीट,फिटर-20 सीट, विद्युतकार-20 सीट में प्रवेश सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ…

    डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई, मौके पर मिला ट्राइसाइकिल’

    *सुशासन तिहार 2026*  *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान’* कोरबा, 02 जून 2026/सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विकासखंड पाली के ग्राम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW