रामलीला का जीवंत मंचन 75वां वर्ष अमृत महोत्सव रेलवे परिक्षेत्र में स्थित रामलीला भवन में प्रारंभ

75 वर्ष पूर्व चिमनी की उजाले में प्रारंभ हुई रामलीला मंचन नई परिवेश में जीवंत हुई भारतीय संस्कृति

बिलासपुर – बिलासपुर रेलवे परिक्षेत्र में हिंदुस्तानी सेवा समाज द्वारा आयोजित श्री रामलीला एवं दशहरा उत्सव समिति इस वर्ष अपने 75वें वर्ष अमृत उत्सव का भव्य आयोजन कर रही है। विगत 75 वर्षों से निरंतर रामलीला का जीवंत मंचन करते आ रहे हैं। आयोजन समिति के सचिव सी नवीन कुमार ने बताया कि 75 वर्ष पूर्व रामलीला का मंचन चिमनी की उजाले में प्रारंभ हुई थी उस समय बिजली का व्यवस्था नहीं था फिर भी कठिन परिस्थितियों में लोगों की धार्मिक आस्था के मद्दे नजर हिंदुस्तानी सेवा समाज निरंतर आज तक नई परिवेश में बिजली की उजियारी रंग बिरंगी तरंगों के साथ रामलीला का जीवंत मंचन करते आ रहे है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने का कार्य कर रहा है।


रेलवे क्षेत्र, तोरवा थाने के बगल में स्थित रामलीला भवन में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी 11 दिवसीय रामलीला का मंचन 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक हो रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जीवनगाथा को रंगमंच पर सजीव रूप देने के लिए जय श्री बालाजी रामलीला मंच, रानिया (कानपुर, उत्तर प्रदेश) की मंडली आमंत्रित की गई है। महंत श्री राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में कुल 18 कलाकार इस मंचन में भाग ले रहे हैं।कार्यक्रम में नगर के कोने-कोने से श्रद्धालु और रामलीला प्रेमी भारी संख्या में पहुंचे। मंचन के दौरान दर्शकों ने न केवल मनोरंजन का अनुभव किया बल्कि धर्म, मर्यादा और आदर्श जीवन के संदेश भी आत्मसात किए।

रामलीला अमृत महोत्सव में अतिथि के रूप में वी. रामा राव, पूर्व पार्षद एवं कोरबा विधानसभा प्रभारी उपस्थित रहे और उन्होंने आरती में भाग लिया। आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष हिम्मत सिंह भदौरिया, सचिव आर. के. मिश्रा, संयुक्त सचिव सी नवीन कुमार, कैलाश चंद, पी. के. नागेश, पी.के. यादव, एम.के. झा, स्वरूप और हर्षवर्धन प्रसाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • इन्हें भी देखें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    सीपत (सतीश यादव) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे…

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    सीपत (सतीश यादव)। सीपत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निरतु फीडर से जुड़े ग्रामीण इन दिनों लगातार बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्राम गुड़ी सहित फीडर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    ग्राम पंचायत बांधाखार में किया जायेगा निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW