रंगोले में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

विधायक तुलेश्वर मरकाम, सभापति माया रुपेश कँवर रहें मुख्य अतिथि

पाली`_ नुनेरा संकुल के अंतर्गत 6 प्राथमिक शाला दो माध्यमिक शाला एवं एक हायर सेकेंडरी स्कूल में संयुक्त रूप से शाला प्रवेश उत्सव आज पूर्व माध्यमिक शाला रंगोले के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
           कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री तुलेश्वर हीरा  सिंह मरकाम,श्रीमती माया रूपेश कंवर सभापति जिला पंचायत कोरबा, जनपद सदस्य श्री मनोज कुमार कंवर,सरपंच श्री शिव सिंह मरावी,उप सरपंच संजय कंवर ग्राम पंचायत रंगोले ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, संकुल नोडल प्राचार्य श्री आर पी लहरे जी ने स्वागत भाषण दिया
    संकुल के समस्त शालाओं में कक्षा पहली कक्षा छठवीं एवं नवमी कक्षा में प्रवेश लेने वाले लगभग 60 बच्चों का अतिथियों और शिक्षकों ने तिलक लगाकर, पुष्प माला पहनकर, व मुंह मीठा कराकर स्वागत किया, इस अवसर पर सभी बच्चों को शासन द्वारा प्रदत निशुल्क गणवेश, पाठ्य पुस्तक सेट वितरण किया गया,
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि संकुल का एक भी बच्चा शाला से वंचित न रहे सभी शिक्षक घर-घर संपर्क कर पालको को प्रेरित करें, मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है इन्हें शिक्षित करना हम सब की जिम्मेदारी है
    विभिन्न शालाओं के बच्चों द्वारा स्वागत गीत, नित्य, पढ़बो लिखबो, आगे बढ़बो, की प्रस्तुति दी गई, कक्षा छठवीं के छात्राओं ने शिक्षाप्रद आधारित नित्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी 
सभी अतिथि एवं मुख्य अतिथि को बच्चों के द्वारा एवं माध्यमिक शाला रंगोले के प्रधान पाठक श्री एस, के गुप्ता द्वारा तुलसी लगे गमला प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया
        श्रीमती निर्मला शर्मा शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला नुनेरा को मुख्य अतिथि के कर कमलो से उनकेअच्छ कार्य से प्रभावित होकर संकुल स्तरीय मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया
      कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संकुल समन्वयक श्री अशोक भारद्वाज, व्याख्याता श्रीमती हिमांशु ठाकुर, श्रीमती सुषमा राउल, श्रीमती विनीता सोनी, श्री विकास मरकाम, शिक्षक श्री सुबन सिंह पैकरा, श्री रामखिलावन कौशिक,  श्री अमित गौराहा, प्रधान पाठक(पी, एस) श्रीमती लीला सिदार, श्रीमती मधु बनर्जी, श्री नवल सिंह जगत, श्री विजय तंवर, सहायक शिक्षक श्री परदेशी राम पटेल, श्रीमती प्रतिमा सिंह, श्री विजय देवांगन,श्रीमती अनु लता कंवर, ज्योति महंत,श्री राम, श्री संतलाल यादव, शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी गण, एमडीएम समूह श्रीमती सूरज बाई, श्रीमती सावित्री कंवर एवं अभिभावक गण की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहभागिता रही

  • इन्हें भी देखें

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    👉ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समा* *पाली:* देश की 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रामरतन स्कूल पाली में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस…

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को किया याद, “विकसित छत्तीसगढ़” को बताई सच्ची श्रद्धांजलि_ *पाली*। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW