शास्त्रीय कलाओं के संगम से जीवंत हुआ ‘भरत मुनि स्मृति दिवस


*कोरबा/पाली:-* संस्कार भारती जिला इकाई कोरबा के तत्वावधान में संस्कार भारती की नगर संयोजन समिति पाली द्वारा माघ पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय नाट्य विधा और कला मीमांसा के आदि पुरुष’भरत मुनि स्मृति दिवस ‘ का आयोजन किया,इस दौरान शास्त्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई। इस अवसर पर देश के प्रतिष्ठित कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से ‘नाध्यशास्त्र’ के प्राचीन सिद्धांतों को मंच पर जीवंत कर दिया।
सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण रायपुर से आई भरतनाट्यम कला साधकों का समूह रहा। इस आयोजन में विशुद्ध शास्त्रीय प्रस्तुतियां ही दी जाती है।
प्रख्यात नृत्यांगना प्रतिभा गोस्वामी और उनकी टीम ने  भरतनाट्यम और अनुष्का शर्मा,शान्वी चतुर्वेदी, योद्धा पर्वतम ने कत्थक माध्यम से ‘रसचक्र’ और ‘भाव-विभाव’ की सुंदर प्रस्तुति दी। दर्शकों ने कलाकारों के हस्त मुद्राओं और पद-संचालन की बारीकियों को मंत्रमुग्ध होकर देखा।
शास्त्रीय गायन के  कार्यक्रम में संगीत विशारद श्री राम प्रसाद सारथी, धर्मेंद्र सारथी तथा मुस्कान गोस्वामी ने राग-रागिनियों पर आधारित शास्त्रीय गायन ने वातावरण को आध्यात्ममय बना दिया।
शास्त्रीय वादन की‌ श्रृंखला में कृष्णकांत साहू ने वायलिन तथा भूपेंद्र श्रीवास ने तबले पर सोलो प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। वहीं मोहन पूरी गोस्वामी के शिष्य नैतिक दास, अमित जगत, तथा कुलदीप दास ने तबले पर समूह वादन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती भगवान् नटराज तथा भरत मुनि जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। संस्कार भारती जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ योगी ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। प्रांतीय कोषाध्यक्ष जे एस मानसर ने संस्कार भारती के उद्देश्य कथन से सबको अवगत कराया।जिला
समारोह में मुख्य अतिथि नगर पंचायत पाली के उपाध्यक्ष लखन प्रजापति,विशिष्ट अतिथि शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय,वरिष्ठ समाज सेवी परमजीत सिंह,भगवताचार्य रामकुमार दुबे ने भी आयोजन को संबोधित करते हुए आयोजन की सराहना की, इस दौरान  मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित ठाकुर जुड़वान सिंह ने भरत मुनि के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि”महर्षि भरत मुनि का नाट्यशास्त्र केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति और कला अनुशासन का सर्वोच्च ग्रंथ है। आज की पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजनों की नितांत आवश्यकता है। आयोजन के बाद सभी कला साधकों को स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र देकर उनका सम्मान किया गया, जिला महामंत्री शिव दुबे ने सभी सहयोगियों तथा कला साधकों के प्रति आभार प्रकट किया एवं मंच का सफल संचालन ख्यातिप्राप्त मंच संचालक भवानी गोपाल ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजिका सीमा देवांगन, नगर संयोजक संध्या ठाकुर,पार्षद प्रतिनिधि दीपक शर्मा, आशीष शर्मा,विजय बाजपेयी, यशवंत देवांगन,राकेश मिश्रा,विनोद शर्मा, निम्मी शर्मा,अरूण दास वैष्णव सहित नगर वासियों का विशेष योगदान रहा।

  • इन्हें भी देखें

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    👉ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समा* *पाली:* देश की 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रामरतन स्कूल पाली में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस…

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को किया याद, “विकसित छत्तीसगढ़” को बताई सच्ची श्रद्धांजलि_ *पाली*। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW