*पाली (नुनेरा):* पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में आज तालाब में नहाने गए तीन मासूमों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की उम्र लगभग 7से 10 साल बताई जा रही है।
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तालाब से शवों को बाहर निकाला। सूचना पर पाली पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। एक साथ तीन बच्चों की मौत से गांव में मातम छा गया है।








