तेलुगु महासंगम बिलासपुर के कार्तिक दीपोत्सव की तैयारियां पूरी,कल रामलीला मैदान में जगमगाएंगे 2500 दीप

बिलासपुर – सनातन धर्म में कार्तिक मास को अतिपावन एवं अत्यंत पुण्यदायी माह माना जाता है। इस पवित्र माह में दक्षिण भारतीय महिलाएं प्रातः सूर्योदय से पूर्व स्नान–ध्यान कर भगवान शिव की 30 दिनों तक नित्य पूजा-अर्चना करती हैं।दक्षिण भारतीय समाज इस पूरे माह में शुद्ध सात्त्विक एवं शाकाहारी आहार ग्रहण करते हुए भगवान शिव से अपने परिवार, कुल, नगर, राज्य, देश तथा समस्त जीव-जंतु, वृक्ष-पौधे, नदियाँ, समुद्र एवं पर्वतों की रक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करते है।इसी पावन परंपरा के अंतर्गत इस वर्ष भव्य कार्तिक दीपोत्सव का आयोजन प्रथम बार छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंगम बिलासपुर के तत्वावधान में कल आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम कल दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक – सुहागिन महिलाओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता,सांय 6:00 बजे – शिव पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन इस अवसर पर सभी श्रद्धालुजन सामूहिक रूप से 2500 दीपों का भव्य प्रज्ज्वलन करेंगे।

दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत सुहागिन महिलाओं को फलदान प्रदान किया जाएगा, तथा सभी भक्तों को आयोजन समिति के द्वारा प्रसाद वितरण किया जाएगा। सुहागिन महिलाओं को फलदान, महाप्रसाद समिति के अध्यक्ष वी रामाराव के सौजन्य से भक्तों को अर्पण किया जाएगा ।छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंगम सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से आग्रह करता है कि वे इस पवित्र आयोजन में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं बनाने के लिए छत्तीसगढ तेलुगु महासंगम के संरक्षक वी रामा राव, उपाध्यक्ष बी वेणुगोपाल राव, सचिव आर मनोरथ बाबू, प्रदेश कोषाध्यक्ष एन रमना मूर्ति, सी नवीन कुमार, पी श्रीनिवास राव, जी काशी राव, सी श्रीनिवास राव, टी रमेश बाबू, एन लोकेश, यू मुरली राव, पी चंद्रबाबू, आर राम कुमार, डी गणेश, ए के नायडू, आर प्रसाद राव, आर श्रीनिवास राव, मुरली, योगेश, एम गणेश राव, टी रमेश, जी रमेश चंद्रा, एस वी रमना, टी कृष्णा राव एस सत्यनारायण, साबर राजू, ए वेंकटेश्वर राव आदि सहयोग प्रधान कर रहे है।

  • इन्हें भी देखें

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    नगर पालिका परिषद बोदरी परिसर में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने विधिवत तिरंगा झंडा फहराया। ध्वजारोहण…

    बिलासपुर आगमन पर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार चेलक का जिला कांग्रेस सचिव संजीव पाल ने किया आत्मीय स्वागत

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार चेलक के बिलासपुर आगमन पर बिल्हा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के निवास पर जिला कांग्रेस सचिव संजीव पाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW