उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा बोदरी सीएमओ है,मीठ लबरा

बिलासपुर जिले के नवगठित नगर पालिका परिषद बोदरी से एक बड़ा प्रशासनिक विवाद सामने आया है, जहां सीएमओ प्रदीप मिश्रा की कार्यशैली को लेकर जनप्रतिनिधियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। आरोप है कि सीएमओ जनप्रतिनिधियों की बातों को नजरअंदाज कर अपनी मनमर्जी से काम कर रहे हैं, जिससे नगर की व्यवस्था प्रभावित हो रही है।वार्ड नंबर 2 के भाजपा पार्षद और नगर उपाध्यक्ष,शिमला सुनील वर्मा ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याएं नल-जल, बिजली, कचरा सफाई लगातार उठाई जाती हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिलता है।

जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने सीएमओ को तीन दिनों में जवाब देने के लिए लिखित आवेदन भी दिया, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला।इस बीच शहर में उपाध्यक्ष के इस्तीफे की चर्चा भी तेज हो गई, जिस पर शिमला सुनील वर्मा ने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों जगह उनकी सरकार है, संगठन ने भरोसा कर उन्हें इस पद पर बैठाया है, इसलिए इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने इन चर्चाओं को पूरी तरह निराधार बताया।सीएमओ प्रदीप मिश्रा पर ठेकेदारों से अधिक कमीशन मांगने के आरोप भी सामने आ रहे हैं। वहीं नगर पालिका के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने वेतन कटौती का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। कर्मचारियों का कहना है कि बिना किसी स्पष्ट कारण के उनकी तनख्वाह काटी जा रही है, जिससे वे परेशान हैं।शिमला सुनील वर्मा ने क्षेत्रीय विधायक धरमलाल कौशिक का जिक्र करते हुए कहा कि वे विकास पुरुष के रूप में जाने जाते हैं और उनके भरोसे पर ही वे इस पद पर हैं। उन्होंने कहा कि वे जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन कुछ अधिकारी जनप्रतिनिधियों की भी नहीं सुन रहे हैं।फिलहाल उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने इस पूरे मामले की शिकायत उच्च स्तर पर करने की बात कही है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसके संरक्षण में यह मनमानी चल रही है और प्रशासन कब तक इस पर कार्रवाई करता है। बोदरी की जनता अब समाधान का इंतजार कर रही है।

  • इन्हें भी देखें

    आईटीआई पाली में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक आमंत्रित

    कोरबा 03 जून 2026/शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पाली में संचालित एनसीव्हीटी व्यवसाय कोपा-48 सीट,वेल्डर-40 सीट, मोटर मेकेनिक-24 सीट,फिटर-20 सीट, विद्युतकार-20 सीट में प्रवेश सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ…

    डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई, मौके पर मिला ट्राइसाइकिल’

    *सुशासन तिहार 2026*  *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान’* कोरबा, 02 जून 2026/सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विकासखंड पाली के ग्राम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW