अयोध्या : राम जन्मभूमि मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई | पूर्ण हुई प्राण प्रतीष्ठा , 22 जनवरी 2024 को हुआ था केवल रामलला के विग्रह की प्राण प्रतीष्ठा

वास्तविक न्यूज़ नेटवर्क

अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में आज प्रथम तल पर पूरे विधि विधान के साथ राम दरबार समेत सात अन्य मंदिरों में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उनके साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, महासचिव चंपत राय, स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।  गंगा दशहरा के पावन पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में आज श्री राम दरबार के साथ मन्दिर परिसर के सभी नवनिर्मित देवालयों में एक साथ सामूहिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा हुई। श्री राम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा के तीन दिवसीय अनुष्ठान में आज अंतिम दिन सुबह साढ़े छह बजे से यज्ञ मंडप में पूजन हवन हुआ। इसके बाद एक साथ सभी देवालयों में काशी के विद्वान पंडित जयप्रकाश के नेतृत्व में 101 वैदिक आचार्यों ने प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान सम्पन्न करवाया। इस समारोह में माता जानकी के साथ सिंहासन पर विराजमान भगवान श्रीराम, उनके साथ खड़े भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के विग्रहों के साथ-साथ भगवान बजरंगबली के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक विधि-विधान से संपन्न हुई। श्री राम दरबार और शेषावतार के साथ ही परकोटा में स्थित शिव मंदिर, गणेश जी, हनुमान जी, सूर्यदेव, मां भगवती के साथ अन्नपूर्णा माता भी प्रतिष्ठित हुईं। ये सभी प्रतिमाएं सफेद संगमरमर से बनाई गई हैं। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। तन्मय सोनी, आकाशवाणी समाचार ,अयोध्या।   इससे पहले अयोध्या पहुंचकर मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने अपने 53वें जन्मदिन के अवसर पर भक्तों के साथ संवाद किया और उनकी शुभकामनाएं स्वीकारीं।  प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने अयोध्या नगर निगम के वर्तमान बोर्ड के दो वर्ष पूरे होने पर अयोध्या के लिए लगभग 63 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अयोध्या की पहचान विश्व पटल पर बदल रही है।  उन्होंने कहा- आज जो कोई भी अयोध्या आता है अभिभूत होकर के जाता है। हमारे राम लला तो भव्य मंदिर में आ गए। उत्तर प्रदेश भी अब नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बन रहा है। विकास के नित नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। उत्तर प्रदेश के समग्र विकास की जो रूपरेखा प्रधानमंत्री मोदी जी ने तय की आज जब जमीनी धरातल पर दिखाई दे रहा है तो अयोध्या धाम की तरह भी उत्तर प्रदेश भी चमकता हुआ  दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री ने सरयू जयंती महोत्सव का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन अयोध्या की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को और समृद्ध करेगा।

  • इन्हें भी देखें

    सीपी राधाकृष्णन होंगे नए उपराष्ट्रपति, 152 वोटों से मिली बड़ी जीत । संसद के दोनों सदनों में मतदान के बाद एनडीए के सीपी राधाकृष्णन ने 452 वोट पाकर बी सुदर्शन रेड्डी को हराया। इंडी-एलायंस के बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।

    नई दिल्ली । आज देश को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। संसद के दोनों सदनों के सांसदों की वोटिंग के बाद एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को विजयी घोषित किया…

    क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई । नवंबर में होगी शादी

    लखनऊ स्थित एक होटल में रविवार को क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की सगाई का समारोह हुआ। इस मौके पर सपा के बड़े नेता शामिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW