यूसुफ पठान Out : टीएमसी का विदेशी दौरे से किनारा,सर्वदलीय विदेशी प्रतिनिधिमंडल में अपने सांसदों को भेजने से किया मना

नई दिल्ली, 19 मई 2025: भारत की आतंकवाद विरोधी नीति को वैश्विक मंच पर प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सर्वदलीय विदेशी प्रतिनिधिमंडल से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने अपने सांसदों—यूसुफ पठान और सुदीप बंद्योपाध्याय—को अलग कर लिया है। टीएमसी का यह कदम उस समय आया है जब केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद के खिलाफ भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के समर्थन में संगठित कर रही है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि टीएमसी का यह निर्णय दर्शाता है कि कुछ विपक्षी दल राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी राजनीति से ऊपर नहीं उठ पा रहे हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 51 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका सहित —इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान आदि देशों का दौरा करने वाला है, जहां वे भारत की आतंकवाद विरोधी नीति का समर्थन प्राप्त करने का प्रयास करेंगे।

भाजपा प्रवक्ताओं ने टीएमसी के फैसले पर अप्रत्यक्ष कटाक्ष करते हुए कहा कि जो दल राष्ट्रीय सुरक्षा पर एकजुट नहीं हो सकते, वे देशहित को प्राथमिकता कैसे देंगे? केंद्र सरकार का यह कदम अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की दृढ़ स्थिति को मजबूत करेगा और वैश्विक समुदाय में देश की विश्वसनीयता बढ़ाएगा।

इससे पहले भी कांग्रेस ने अपने सुझाए चार में से एक को भेजने पर नाराजगी जताई थी, ज्ञात हो कि शशि थरूर जैसे कांग्रेसी नेता जो विदेश नीति के अच्छे जानकर माने जाते है और पूर्व में विदेश राज्य मंत्री भी रह चुके है, वे भी कांग्रेस द्वारा सुझाए गए चार नामों में नहीं थे ।

  • इन्हें भी देखें

    सीपी राधाकृष्णन होंगे नए उपराष्ट्रपति, 152 वोटों से मिली बड़ी जीत । संसद के दोनों सदनों में मतदान के बाद एनडीए के सीपी राधाकृष्णन ने 452 वोट पाकर बी सुदर्शन रेड्डी को हराया। इंडी-एलायंस के बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।

    नई दिल्ली । आज देश को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। संसद के दोनों सदनों के सांसदों की वोटिंग के बाद एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को विजयी घोषित किया…

    क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई । नवंबर में होगी शादी

    लखनऊ स्थित एक होटल में रविवार को क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की सगाई का समारोह हुआ। इस मौके पर सपा के बड़े नेता शामिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    राशन गबन मामले में बड़ी कार्रवाई: पटपरा उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता पर दर्ज होगी एफआईआर

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW