दस ब्रिक्स देशों की संसदों ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की शून्य सहनशीलता पर सहमति व्यक्त की

दस ब्रिक्स देशों की संसदों ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है और आतंकवाद को कतई बर्दाश्‍त न करने की नीति में सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की है

06 जून ।दस ब्रिक्स देशों की संसदों ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है और आतंकवाद को कतई बर्दाश्‍त न करने की नीति में सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस महीने की 4 और 5 तारीख को ब्राजील के ब्रासीलिया में 11वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। कई दौर की गहन चर्चा और विचार-विमर्श के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार उपयोग, अंतर-संसदीय सहयोग, वैश्विक शांति और सुरक्षा जैसे प्रमुख मुद्दों पर व्यापक सहमति बनी। लोकसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा कि विभिन्न मुद्दों पर भारत के रुख की व्यापक रूप से सराहना की गई और इसे सर्वसम्मति से अंतिम संयुक्त घोषणा में शामिल किया गया। आतंकवाद का मुकाबला करने की भारत की नीति को दृढ़ता से स्वीकार किया गया। भारत ने सभी आतंकी हमलों की स्पष्ट रूप से निंदा की। इन देशों की संसदों के प्रतिनिधिमंडलों ने सम्मेलन में सक्रिय रूप से भाग लिया और संयुक्त घोषणा को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

  • इन्हें भी देखें

    सीपी राधाकृष्णन होंगे नए उपराष्ट्रपति, 152 वोटों से मिली बड़ी जीत । संसद के दोनों सदनों में मतदान के बाद एनडीए के सीपी राधाकृष्णन ने 452 वोट पाकर बी सुदर्शन रेड्डी को हराया। इंडी-एलायंस के बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।

    नई दिल्ली । आज देश को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। संसद के दोनों सदनों के सांसदों की वोटिंग के बाद एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को विजयी घोषित किया…

    क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई । नवंबर में होगी शादी

    लखनऊ स्थित एक होटल में रविवार को क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की सगाई का समारोह हुआ। इस मौके पर सपा के बड़े नेता शामिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW