KCC अब सिर्फ कार्ड नहीं, किसानों का सुरक्षा कवच है:  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण




केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना किसानों के लिए एक मजबूत आर्थिक सहारा बन गई है। अब तक 5.7 लाख करोड़ रुपये की सीमा के साथ 465 लाख आवेदन मंजूर हुए हैं।


जून 07, नई दिल्ली: 
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) अब देश के लाखों किसानों के लिए आर्थिक जीवनरेखा बन चुका है। उनके कार्यालय ने
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स
पर एक संदेश में बताया कि KCC योजना से किसानों को बीज, उर्वरक, कीटनाशक जैसी जरूरी वस्तुएं खरीदने और फसल उत्पादन से जुड़ी नकदी ज़रूरतों को पूरा करने में बड़ी सुविधा मिली है।





अब तक इस योजना के तहत 465 लाख से अधिक आवेदन स्वीकृत किए गए हैं और 5.7 लाख करोड़ रुपये की क्रेडिट सीमा प्रदान की गई है।





सरकार ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के ज़रिए मिलने वाले शॉर्ट टर्म क्रॉप लोन अब आसान हो गए हैं। यदि किसान समय पर भुगतान करता है, तो उसे 3 लाख रुपये तक के लोन पर सिर्फ 4% ब्याज देना होता है। साथ ही समय पर ऋण चुकाने पर 3 प्रतिशत का अतिरिक्त प्रॉम्प्ट रिपेमेंट इंसेंटिव (PRI) भी दिया जाता है, जिससे किसानों को प्रति एक लाख रुपये पर हर साल लगभग 9,000 रुपये का ब्याज बच सकता है।





सरकार ने अब इस सब्सिडी वाले लोन की सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है, जिससे सिर्फ किसान ही नहीं, बल्कि मछुआरे और डेयरी किसान भी लाभान्वित हो रहे हैं। अब तक 7.7 करोड़ से अधिक किसानों को इस योजना से फायदा मिला है।





वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि 2013 में कृषि बजट सिर्फ 21,500 करोड़ रुपये था, जिसे 2024 में बढ़ाकर 1.22 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। 

  • इन्हें भी देखें

    सीपी राधाकृष्णन होंगे नए उपराष्ट्रपति, 152 वोटों से मिली बड़ी जीत । संसद के दोनों सदनों में मतदान के बाद एनडीए के सीपी राधाकृष्णन ने 452 वोट पाकर बी सुदर्शन रेड्डी को हराया। इंडी-एलायंस के बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।

    नई दिल्ली । आज देश को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। संसद के दोनों सदनों के सांसदों की वोटिंग के बाद एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को विजयी घोषित किया…

    क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई । नवंबर में होगी शादी

    लखनऊ स्थित एक होटल में रविवार को क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की सगाई का समारोह हुआ। इस मौके पर सपा के बड़े नेता शामिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ बोईदा आवासपारा में सीसी रोड निर्माण कार्य, ग्रामीणों में खुशी

    प्रवेश उत्सव के दिन ‘शिक्षा के मंदिर’ में मारपीट – पाली स्कूल में प्राचार्य-व्याख्याता की हाथापाई, शिक्षकों ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम

    प्रवेश उत्सव के दिन ‘शिक्षा के मंदिर’ में मारपीट – पाली स्कूल में प्राचार्य-व्याख्याता की हाथापाई, शिक्षकों ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम

    तेंदूभाठा एनीकट – जल संरक्षण, कृषि उत्पादकता, सुगम आवागमन व आर्थिक सशक्तिकरण का बना सशक्त माध्यम

    तेंदूभाठा एनीकट – जल संरक्षण, कृषि उत्पादकता, सुगम आवागमन व आर्थिक सशक्तिकरण का बना सशक्त माध्यम

    दुख की घड़ी में सरपंच संजय राज बने सहारा,दो शोकाकुल परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    पाली में भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम कामकाजी बैठक संपन्न

    पाली में भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम कामकाजी बैठक संपन्न

    विश्व रक्तदान दिवस पर CISF एनटीपीसी सीपत का सराहनीय पहल, अधिकारियों और जवानों ने किया रक्तदान

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW