पाली उपपंजीयक कार्यालय में रिश्वत और दुव्यवहार का आरोप, अधिवक्ता ने की शिकायत

वास्तविक न्यूज़ / कोरबा

कोरबा । पाली क्षेत्र के उपपंजीयक कार्यालय में कार्यरत सहायक उपपंजीयक श्रीमती वीना कंवर पर रिश्वत लेने और दुर्व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। अधिवक्ता श्री रामनारायण पटेल द्वारा जिला पंजीयक अधिकारी, कोरबा को संबोधित शिकायत पत्र में यह आरोप लगाया गया है कि श्रीमती वीना कंवर पंजीयन कार्य के एवज में रिश्वत की मांग करती हैं और बिना पैसे दिए नागरिकों के वैधानिक कार्यों में अनावश्यक बाधा डालती हैं।

शिकायत में अधिवक्ता ने स्पष्ट किया कि वीना कंवर द्वारा प्रति रजिस्ट्री ₹3000 और वसीयत या अन्य दस्तावेजों के लिए ₹2000 रिश्वत के रूप में मांगे जाते हैं। साथ ही, बिना रिश्वत दिए कार्य नहीं किया जाता और नागरिकों को चक्कर कटवाया जाता है।

श्री पटेल ने एक विशिष्ट घटना का हवाला देते हुए बताया कि 6 अप्रैल 2025 को वे अपनी मुवक्किला प्रेमलता ठाकुर की वसीयत दर्ज कराने के लिए पाली उपपंजीयक कार्यालय पहुँचे थे, लेकिन वीना कंवर ने ₹2000 रिश्वत लिए बिना कार्य करने से इनकार कर दिया। 9 जून 2025 को रिश्वत देने के बाद ही वसीयत दर्ज की गई, जिसका वसीयत क्रमांक 202500178545 है।

शिकायत में यह भी आरोप है कि यदि कोई व्यक्ति रिश्वत देने में असमर्थ होता है, तो उसे अपमानित कर कार्यालय से बाहर निकाल दिया जाता है और कहा जाता है कि “यह कोई धर्मशाला नहीं है।”

इस शिकायत में उपपंजीयक के दुव्यवहार से अधिवक्ताओं, पत्रकारों और आम नागरिकों के लगातार अपमान की बात भी उठाई गई है। शिकायतकर्ता ने उचित जांच की मांग करते हुए संबंधित अधिकारी का मूल पद पर वापसी और अन्यत्र स्थानांतरण की अपील की है।

शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री, गृह मंत्री, कलेक्टर कोरबा, तथा वरिष्ठ पंजीयन अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।

  • इन्हें भी देखें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW