रंगोले में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन संपन्न, 30 जून को मनाया जाएगा शाला प्रवेश उत्सव

रंगोले (संकुल नुनेरा) — माध्यमिक शाला रंगोले में शासन की गाइडलाइन के तहत शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (School Management & Development Committee) का सफलतापूर्वक गठन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 की सदस्य श्रीमती माया रूपेश कंवर (प्रतिनिधि) एवं भूतपूर्व सरपंच प्रतिनिधि श्री राजेंद्र कंवर उपस्थित रहे।

बैठक में पालकों की उपस्थिति में समिति गठन संबंधी सभी जानकारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके उपरांत सर्वसम्मति से 1 से 8वीं कक्षा तक के पालकों को समिति का सदस्य बनाए जाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती ज्योति चौहान एवं उपाध्यक्ष पद के लिए श्री सहारे लाल कंवर के नाम प्रस्तावित किए गए, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित करते हुए चयनित किया गया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रधान पाठक श्री एस.के. गुप्ता, अन्य शिक्षकगण श्री एस.के. जायसवाल, श्री सुबन सिंह पैकरा, श्री शत्रुघ्न सिंह, श्री विजय तंवर, सहित श्री विजय देवांगन, श्री चरण दास महंत एवं ग्राम पंचायत की पंच श्रीमती सीमा कंवर, श्रीमती पुष्पा चौहान, श्री होरी सिंह कंवर, श्रीमती सावित्री कंवर, श्रीमती जमुना बाई सहित अनेक वरिष्ठ नागरिकों ने सहभागिता निभाई।

बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 30 जून 2025 को विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं उपस्थित पालकों का आभार व्यक्त किया गया।

  • इन्हें भी देखें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW