पाली में रविवार को उप मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दौरा । विभिन्न विकास कार्यो का होगा भूमिपूजन और लोकार्पण

पाली, कोरबा | 6 जुलाई 2025

पाली नगर में रविवार 6 जुलाई को छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव का दौरा निर्धारित है। दोनों नेताओं के अलग-अलग कार्यक्रम पाली में तय हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव दोपहर 12 बजे बिलासपुर से पाली पहुंचेंगे, जहां नगर पंचायत पाली क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे 1 बजे एनटीपीसी गेस्ट हाउस जमनीपाली के लिए रवाना होंगे और फिर 2:30 बजे बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे कबीर प्राकट्य दिवस समारोह में शामिल होकर शाम 4:30 बजे अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे पाली पहुंचेंगे। वे पाली स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में लगभग 2:30 बजे तक रहेंगे और इसके बाद कमलेश्वरपुर (रोपाखार), मैनपाट, जिला सरगुजा के लिए रवाना होंगे।

इन दोनों नेताओं के आगमन को लेकर प्रशासन और स्थानीय कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।

  • इन्हें भी देखें

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    👉पाली क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा के आश्रित ग्राम खलारी पारा का मामला कोरबा.÷ पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत नोनबिर्रा अंतर्गत आश्रित ग्राम खलारीपारा में वन विभाग एवं प्रशासन ने संयुक्त…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    कोरबा – प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल जवाली द्वारा सिंघाली शंकर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    ग्राम पंचायत बांधाखार में किया जायेगा निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW