ई-ऑफिस के माध्यम से फ़ाइल को आगे बढ़ाएं विभाग:कलेक्टर

ई-ऑफिस में जाकर कलेक्टर ने डिजिटल हस्ताक्षर कर फ़ाइल में दी स्वीकृति

ई-ऑफिस के अनुदेशों को समझने के दिये निर्देश

कोरबा 07 जुलाई 2025 ।  राज्य शासन के दिए गए निर्देशों के तहत ई-ऑफिस के क्रियान्वयन के संबंध में आज प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टोरेट के सभी शाखाओं के कर्मचारियों को ई-ऑफिस के संचालन और किसी फ़ाइल को एक शाखा से दूसरे शाखा में प्रेषित करने, ऑनलाइन नोटशीट बनाने और फ़ाइल अटैचमेंट करने के संबंध में एनआईसी के अधिकारी श्री हेमंत जायसवाल द्वारा पीपीटी तथा पोर्टल में गतिविधियों का संचालन कर बताया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने अपने कार्यालय से डिजिटल हस्ताक्षर कर फ़ाइल की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप सभी विभाग और शाखा ई-ऑफिस के माध्यम से फ़ाइल आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि किसी भी ऑफिस में फ़ाइल का मूवमेंट समय सीमा में पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित हो। भविष्य में किसी भी कार्यालय के कामकाज को व्यवस्थित ढंग से करने में भी ई ऑफिस की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने शाखा प्रभारी और प्रशिक्षण में शामिल कर्मचारियों से कहा कि ई-ऑफिस के हर अनुदेश को अच्छे से समझते हुए इसका सावधानी से क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। प्रारंभिक दौर में समझने में भले ही कुछ कठिन लग सकता है लेकिन इसमें कार्य करना आसान है। इसे सीखने के पश्चात कार्य करने में आसानी होगी और शाखाओं से निकलने वाली फाइल, शाखाओं को प्राप्त होने वाली फ़ाइल का ऑनलाइन रिकॉर्ड रहेगा। किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होगी और कांट छांट नहीं हो सकने से हर फ़ाइल में क्लियरिटी और पारदर्शिता होगी। कलेक्टर ने सभी शाखाओं को अच्छे से प्रशिक्षण देने और उन्हें होने वाली कठिनाई को दूर करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे, डिप्टी कलेक्टर रश्मि वर्मा, माधुरी सोम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

  • इन्हें भी देखें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW