मजबूत नागरिक से बनता है मजबूत देश:कलेक्टर श्री अजीत वसंत । कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया गया याद । दो मिनट का मौन रखा गया

कोरबा 26 जुलाई 2025 ।  कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज पूर्व सैनिक संघ द्वारा सुभाष चौक निहारिका में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के लिए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया। उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर दीप जलाए गए और कारगिल के विजय यात्रा को देश के लिए गौरवशाली बताया गया।
  पूर्व सैनिक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि हमारे सैनिकों ने देश के लिए अनेक युद्ध लड़ा है। कारगिल का युद्ध मुश्किल परिस्थितियों में लड़ा जाने और दुश्मनों से मुकाबला कर विजय हासिल करने वाला युद्ध है। इसे भुलाया नहीं जा सकता। इस युद्ध ने देश के हर नागरिकों को गौरवान्वित किया है। कलेक्टर ने कहा कि अभी हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर भी चलाया गया। हमारे जवानों द्वारा सदैव देश के लिए अपने शौर्य और साहस का परिचय देते हुए पराक्रम को साबित किया गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी शान्ति चाहते हैं। शान्ति के लिए मजबूत होना भी आवश्यक है। कलेक्टर ने कहा कि कोई भी देश वहाँ के मजबूत नागरिकों से मजबूत होता है। हमारा देश किसानों, जवानों से मजबूत है। आने वाली युवा पीढ़ी और सभी नागरिक अपनी एकजुटता और मजबूती बनाएं रखे, क्योंकि मजबूत देश ही अपने देश की सुरक्षा और शांति स्थापित कर सकता है। कलेक्टर ने कारगिल के योद्धाओं को नमन करते हुए कहा कि हम सभी देश के उन शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जिनकी वजह से हम सभी सुरक्षित है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को भी गौरवान्वित करने वाला बताया। कलेक्टर श्री वसंत ने शहीदों को पुष्पाजंलि अर्पित कर दीप जलाएं। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और गायक संदीप शर्मा सहित अन्य द्वारा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संघ के पदाधिकारी श्री मुकेश अदवालेखा, दीपक सिंह, एनसीसी के श्री राजेन्द्र सिंह, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी, पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।

  • इन्हें भी देखें

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    पाली.पाली मंडल द्वारा VB-G RAM G अधिनियम विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन पाली के गुरुद्वारा हाल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दीपका नगर…

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    *कोरबा/पाली:-* भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा अपने कोरबा जिला के विभिन्न मंडलों का दौरा आज से प्रारंभ किया है और आज अपने प्रवास के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कोरबा में राखड़ डेम हादसा: मजदूर की मौत, भाजपा नेता राजेश यादव ने एन टी पी सी प्रबंधन को बताया जिम्मेदार

    कोरबा में राखड़ डेम हादसा: मजदूर की मौत, भाजपा नेता राजेश यादव ने एन टी पी सी प्रबंधन को बताया जिम्मेदार

    बेटिकरी पंचायत में सड़क और नाली के लिए मचा हाहाकार,विधायक को सौंपा गया ज्ञापन

    बेटिकरी पंचायत में सड़क और नाली के लिए मचा हाहाकार,विधायक को सौंपा गया ज्ञापन<br>

    गोंगपा सुप्रीमो एवं विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम का जन्मदिन आज सेवा कार्यों के साथ मनाया जाएगा

    गोंगपा सुप्रीमो एवं विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम का जन्मदिन आज सेवा कार्यों के साथ मनाया जाएगा

    नुनेरा में शिव महापुराण कथा जारी, 19-20 अप्रैल को होंगे विशेष प्रसंग

    नुनेरा में शिव महापुराण कथा जारी, 19-20 अप्रैल को होंगे विशेष प्रसंग

    संस्कार पब्लिक स्कूल, बांधाखार में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

    संस्कार पब्लिक स्कूल, बांधाखार में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW