कही नींव खुदाई तो कही बनकर तैयार,पीएम आवास से गरीबो को मिल रही खुशियां अपार

कोरबा 26 जुलाई 2025 । अपनी झोपड़ी में वर्षो तलक परेशानी झेलते आए सपलवा के प्रह्लाद सिंह इसलिए खुश है कि आने वाले दिनों में उनकी परेशानी अब परेशानी नहीं रहेगी। उन्हें भी अपने परिवार के साथ ख़ुशी-ख़ुशी रहने का मौका मिलेगा। उनकी पत्नी उर्मिला बाई भी चाहती थीं कि उनका भी कोई पक्का मकान हो लेकिन पक्के मकान के लिए खर्च की सीमा उनके सपनों को तोड़ देती थीं। गाँव के कई परिवारों के साथ इनका नाम भी जब पीएम आवास योजना में आया तो खुशी का ठिकाना न रहा। प्रह्लाद सिंह और उनकी पत्नी उर्मिला बाई अपने सपनो के आशियाने को पूरा करने जुट गए हैं।
     पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम सपलवा के प्रहलाद सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम आने के बाद उन्होंने अपना घर निर्माण शुरू किया है। आने वाले कुछ महीनों में उनका यह घर बनकर तैयार हो जाएगा। प्रहलाद सिंह ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ज्यादा मजबूत नहीं है। खेती किसानी कर कुछ रुपये जोड़कर घर का खर्च भले ही निकाल लेता हैं लेकिन इतने रुपये का इंतेजाम नहीं कर पाता कि वह पक्का मकान बना सके। उन्होंने बताया कि मकान कच्चा होने से बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा परेशान होना पड़ता है। छत से पानी गिरता है और नीचे कपड़े सहित घर के समान भी पानी में भीगकर खराब होते हैं। आवास योजना के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए प्रहलाद सिंह ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूँ कि पीएम आवास योजना में मुझे लाभ मिला। इसी तरह सपलवा के वीर साय और मिथिलेश ने बताया कि उनका भी घर कच्चा था। पीएम आवास योजना में नाम आने के बाद उनका भी पक्का मकान बना और अब बारिश के दिनों में कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने योजना की सराहना करते हुए कहा कि झोपड़ी में रहने वालों को पक्का मकान बनाने और उसमें रहने के साथ ही उनकी परेशानी से छुटकारा मिलने का अवसर मिल रहा है। यह बहुत खुशी की बात है।

  • इन्हें भी देखें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW