स्वामी आत्मानंद विद्यालय, नुनेरा में तीन दिवसीय अटल टिंकरिंग कार्यशाला संपन्न । बच्चों में वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का संचार में कारगर रहा कार्यक्रम

नुनेरा (पाली) । तकनीकी नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, नुनेरा (ब्लॉक पाली, जिला कोरबा) में तीन दिवसीय अटल टिंकरिंग ट्रेनिंग कार्यशाला का आयोजन 4 से 6 अगस्त 2025 तक किया गया।

इस कार्यशाला में उच्चतर माध्यमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन 4 अगस्त को किया गया, जहां प्रथम दिवस पर विद्यार्थियों को एटीएल लैब की अवधारणा, उद्देश्य और तकनीकी नवाचार के महत्व से अवगत कराया गया। विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी से संबंधित कई प्रयोगों का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे छात्रों को नए आयामों की समझ मिली।

द्वितीय दिवस पर प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को Arduino Uno, विभिन्न सेंसर तथा उनकी कोडिंग की प्रक्रिया सिखाई गई। साथ ही, 3D प्रिंटर के उपयोग और प्रोग्रामिंग के माध्यम से अपने विचारों को मूर्त रूप देने की विधि भी समझाई गई।

तृतीय दिवस में छात्रों का उत्साह चरम पर था। उन्होंने सीखी गई तकनीकों का उपयोग करते हुए प्रोजेक्ट तैयार किए और उन्हें शिक्षकों एवं सहपाठियों के समक्ष प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उनकी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता स्पष्ट रूप से झलक रही थी।

कार्यशाला के सफल संचालन में अटल टिंकरिंग प्रभारी श्रीमती विनीता सोनी एवं श्री विकास मरकाम का विशेष योगदान रहा। विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.पी. लहरे ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। साथ ही, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक श्री जायसवाल और श्री कौशिक ने भी सहयोग प्रदान किया।

यह तीन दिवसीय कार्यशाला छात्रों में तकनीकी नवाचार के प्रति रुचि जगाने और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

  • इन्हें भी देखें

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    पाली.पाली मंडल द्वारा VB-G RAM G अधिनियम विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन पाली के गुरुद्वारा हाल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दीपका नगर…

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    *कोरबा/पाली:-* भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा अपने कोरबा जिला के विभिन्न मंडलों का दौरा आज से प्रारंभ किया है और आज अपने प्रवास के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    राशन गबन मामले में बड़ी कार्रवाई: पटपरा उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता पर दर्ज होगी एफआईआर

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW