पाली–दीपका मार्ग पर दुर्घटनाओं का हाईवे: बांधाखार में एक और हादसा, 1 माह में 20 से अधिक दुर्घटनाएं – प्रशासन मौन!


नुनेरा, बांधाखार (पाली)  । पाली–दीपका मुख्य मार्ग अब लोगों के लिए जीवन रेखा से अधिक दुर्घटनाओं का हाईवे बन चुका है। सोमवार रात लगभग 11 बजे बांधाखार–नुनेरा आम चौक के पास एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ग्राम बांधाखार निवासी अतुल केवर्त (पिता – सुनील केवर्त) गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अतुल केवर्त अपनी मोटरसाइकिल से बस्ती से उड़ता रोड की ओर जा रहे थे, तभी दीपका की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें चपेट में ले लिया। ट्रेलर चालक वाहन को रोकने से पहले ही घायल युवक को करीब 25–30 मीटर तक घसीटता चला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

विदित हो कि पाली–दीपका मुख्य मार्ग के इस हिस्से पर केवल पिछले एक महीने में 20 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। भारी कोयला वाहनों की 24 घंटे आवाजाही, बिना स्पीड कंट्रोल, और खतरनाक मोड़ों पर सुरक्षा व्यवस्था के अभाव के कारण यह मार्ग स्थानीय लोगों के लिए आतंक का कारण बन गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायत और अनुरोध के बावजूद न तो स्पीड ब्रेकर बनाए गए, न ही ट्रैफिक नियंत्रण के उपाय।
लोगों का कहना है कि यदि अब भी स्थायी समाधान नहीं हुआ तो भारी वाहनों की गांव से आवाजाही को रोकने के लिए वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

  • इन्हें भी देखें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW