स्वतंत्रता दिवस पर दीपक शर्मा ने दी देशवासियों को बधाई । देश में युवाओं को सकारात्मक बदलाव की दिशा में निरंतर कार्य करने की अपील

कोरबा । भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कोरबा के जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा ने राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे लिए गर्व, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह दिन उन सभी वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य योगदान की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आज़ादी का अमूल्य उपहार दिया।

शर्मा ने कहा, “आज का दिन हमें यह संकल्प दिलाता है कि हम राष्ट्र की अखंडता, एकता और प्रगति के लिए सदैव तत्पर रहें। युवा पीढ़ी को चाहिए कि वे देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में काम करें।”

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया कि वे राष्ट्र के हित को सर्वोपरि मानते हुए नई तकनीक, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में योगदान दें, जिससे भारत आने वाले समय में विश्व पटल पर और अधिक मजबूत और सशक्त बन सके।

शर्मा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति की भावना के साथ एकजुट रहने और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।

  • इन्हें भी देखें

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    पाली.पाली मंडल द्वारा VB-G RAM G अधिनियम विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन पाली के गुरुद्वारा हाल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दीपका नगर…

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    *कोरबा/पाली:-* भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा अपने कोरबा जिला के विभिन्न मंडलों का दौरा आज से प्रारंभ किया है और आज अपने प्रवास के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    राशन गबन मामले में बड़ी कार्रवाई: पटपरा उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता पर दर्ज होगी एफआईआर

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW