छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 27 अगस्त तक आमंत्रित

कोरबा, 12 अगस्त 2025 । पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के अंतर्गत जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा लिखित परीक्षा (PHQC25) आयोजित की जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एवं परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग एवं पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ द्वारा प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर व्यापम ने संभावित परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in  पर पंजीयन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि  27 अगस्त 2025 (बुधवार) सायं 5ः00 बजे तक, परीक्षा तिथि  14 सितम्बर (रविवार) ,प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि  08 सितम्बर 2025 (सोमवार), परीक्षा केन्द्र राज्य के 05 संभागीय मुख्यालयों में निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन के समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार, राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी जो परीक्षा में सम्मिलित होंगे, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा उसी बैंक खाते में वापस कर दिया जाएगा, जिससे भुगतान किया गया है। विस्तृत जानकारी, पात्रता मापदंड, परीक्षा शुल्क एवं अन्य दिशा-निर्देश व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

  • इन्हें भी देखें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW