पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर रोजगार सहायकों पर कार्यवाही के दिए निर्देश। 

रजत जयंती वर्ष अंतर्गत दिए गए दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करें विभागःकलेक्टर

आयुष्मान-व्यवन्दन कार्ड के लिए आधार अपडेशन में प्रगति नहीं होने पर सम्बंधित के विरुद्ध कार्यवाही के दिए निर्देश


अटल डिजिटल डैशबोर्ड अंतर्गत केपीआई में प्रगति लाने संबंधित विभागों को दिए निर्देश


समय सीमा की बैठक में कई गई विभागीय कामकाज की हुई समीक्षा

कोरबा 12 अगस्त 2025 ।  कलेक्टर श्री अजीत वसन्त ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लम्बित प्रकरणों पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसन्त ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और विभागों को दिए गए निर्देशों के तहत आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने विभागों को जिम्मेदारी के साथ रजत जयंती वर्ष में गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व सभी नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आमनागरिको की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए तिरंगा यात्रा का आयोजन करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की जानकारी ली औऱ निर्देशित किया कि जिन विभागों को जो जिम्मेदारी दी गई है वे कार्यक्रम स्थल पर गंभीरता से पालन सुनिश्चित करेंगे।
  समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने सभी विभागों को ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने फाइलों की नस्ती बनाकर संरक्षित रखने के निर्देश देते हुए कहा कि अब जो भी फ़ाइल उनके समक्ष प्रस्तुत की जाती है उसे मैनुअल न प्रस्तुत कर ई-ऑफिस के माध्यम से ऑनलाइन प्रस्तुत की जाए। कलेक्टर ने अटल डिजिटल डैशबोर्ड के अंतर्गत कम केपीआई वाले विभागों को महत्वपूर्ण इंडिकेटर्स में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रम, नगर निगम,समाज कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य, कृषि विभाग के अधिकारियों को केपीआई के इंडिकेटर्स को ध्यान रखकर कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को पेंशन राशि हितग्राहियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से करने, राजस्व विभाग को विवादित-अविवादित नामान्तरण के निराकरण, सीमांकन, त्रुटि सुधार, वृक्ष कटाई के प्रकरणों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सर्वे में मृत लोगों की जानकारी सामने आने के बाद आयुष्मान कार्ड, राशनकार्ड के डाटा से मृतक के नाम विलोपित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पोड़ी उपरोड़ा सहित कटघोरा,पाली और शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाकर आधार अपडेट कराने के निर्देश एसडीएम, जनपद सीईओ को दिए। कलेक्टर ने आधार अपडेट में रुचि नहीं लेने पर संबंधित अधिकारियों पर एक सप्ताह के पश्चात कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने प्रगति नहीं होने पर आधार ऑपरेटर पर भी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने विभिन्न विभाग  अंतर्गत टीएल के लिए चिन्हित विषयों भू अर्जन खाता, वन अधिकार पत्र पर डीएफओ के हस्ताक्षर, रेडी टू ईट, रिकॉर्ड रूम,आंगनबाड़ी, शासकीय भूमि की रजिस्ट्री निरस्त करने , मड़वारानी मंदिर में पेयजल आपूर्ति,किसान पंजीयन आदि पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएम आवास निर्माण में रोजगार सहायकों के विरुद्ध मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि शिकायत मिलने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। कलेक्टर ने वसूली वाले प्रकरणों में भी कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों में 5 एवं 3 वर्ष से लंबित प्रकरणों का निराकरण और फौती, नामांतरण के प्रकरणों का शिविर लगाकर निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान (प्रशिक्षु आईएएस) एसडीएम कटघोरा श्री तन्मय खन्ना,श्री अभिजीत गुरभेले, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल सहित सभी एसडीएम, जिला अधिकारी और सार्वजनिक उपक्रमों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • इन्हें भी देखें

    नेवसा को मिली 53.25 लाख की विकास कार्यों की सौगात, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया भूमि पूजन

    हरदीबाजार -ग्राम पंचायत नेवसा में विकास कार्यों को गति देते हुए 53 लाख 25 हजार 882 रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया।…

    पोरा तिहार पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने दी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं

    कोरबा – छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व पोरा तिहार के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।सरपंच संजय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW