रैंप योजना के तहत उद्योग एवं बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित

कोरबा। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोरबा के द्वारा जिले के बैंकों के सहयोग से रैंप योजना के अंतर्गत बैंकर्स एवं उद्योगपतियो के इन्वेस्टर मीट कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया। कार्यशाला में 75 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यशाला में प्रभारी महाप्रबंधक श्री विनय टेगर द्वारा रैंप योजना के साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग ने किया। सीईओ श्री दिनेश नाग ने बैंकों को नए उद्यमियों के ऋण आवेदन को शीघ्र स्वीकृत करने एवं समय सीमा में वितरित करने हेतु निर्देशित किया ताकि वित्तीय वर्ष में विभागीय योजनाओं का लक्ष्य समय पर पूरा किया जा सके। लीड बैंक अधिकारी श्री कृष्णा भगत ने ऋण सुविधाओं एवं उसमें आने वाले समस्याओं के निराकरण के संबंध में जानकारी दी। उद्योगपतियों ने अपनी समस्याओं को साझा किया। कार्यशाला में उपस्थित नए उद्यमियों द्वारा बैंकों के साथ प्रत्यक्ष संवाद किया गया। डीआरपी एवं सफल उद्यमियों द्वारा अपनी समस्याओं एवं सफलता की कहानी को साझा किया गया। कार्यशाला में कोरबा जिले के सभी बैंकर्स, उद्योग संघ के पदाधिकारी, उद्योगपति, नए उद्यमी, डीआरपी एवं विभिन्न महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों ने भाग लिया।

  • इन्हें भी देखें

    भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ बोईदा आवासपारा में सीसी रोड निर्माण कार्य, ग्रामीणों में खुशी

    कोरबा – ग्राम पंचायत बोईदा के आवासपारा में सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ विधि-विधान एवं भूमिपूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा एवं सरपंच संजय…

    दुख की घड़ी में सरपंच संजय राज बने सहारा,दो शोकाकुल परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    कोरबा – ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज अपनी जनहितकारी पहल और संवेदनशील कार्यों के लिए लगातार चर्चा में हैं। पंचायत क्षेत्र में संचालित श्रद्धांजलि योजना के माध्यम से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ बोईदा आवासपारा में सीसी रोड निर्माण कार्य, ग्रामीणों में खुशी

    प्रवेश उत्सव के दिन ‘शिक्षा के मंदिर’ में मारपीट – पाली स्कूल में प्राचार्य-व्याख्याता की हाथापाई, शिक्षकों ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम

    प्रवेश उत्सव के दिन ‘शिक्षा के मंदिर’ में मारपीट – पाली स्कूल में प्राचार्य-व्याख्याता की हाथापाई, शिक्षकों ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम

    तेंदूभाठा एनीकट – जल संरक्षण, कृषि उत्पादकता, सुगम आवागमन व आर्थिक सशक्तिकरण का बना सशक्त माध्यम

    तेंदूभाठा एनीकट – जल संरक्षण, कृषि उत्पादकता, सुगम आवागमन व आर्थिक सशक्तिकरण का बना सशक्त माध्यम

    दुख की घड़ी में सरपंच संजय राज बने सहारा,दो शोकाकुल परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    पाली में भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम कामकाजी बैठक संपन्न

    पाली में भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम कामकाजी बैठक संपन्न

    विश्व रक्तदान दिवस पर CISF एनटीपीसी सीपत का सराहनीय पहल, अधिकारियों और जवानों ने किया रक्तदान

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW