खाद और यूरिया के लिए किसानों को न हो कोई समस्या,शिकायत आने पर एसडीएम करे कार्यवाही: कलेक्टर । स्कूल और आंगनबाड़ी में गैस  से खाना पकाने और गैस की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश । युक्ति युक्तकरण अंतर्गत जॉइनिंग नहीं करने वाले शिक्षकों पर कार्यवाही के दिए निर्देश

डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को आगामी दस दिवस में प्रारंभ करने के कलेक्टर ने दिये निर्देश

पीएम आवास चौपाल लगाकर हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश

समय सीमा की बैठक में हुई विभागीय कामकाज की समीक्षा

कोरबा ।  कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने टीएल के लंबित प्रकरणों को समय सीमा के भीतर निराकृत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि किसानों को खाद और यूरिया के लिए किसी तरह की समस्या न आएं  इसके लिए विभागीय अधिकारी फील्ड पर विजिट करने के साथ ही किसानों से चर्चा करें। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित भी किया कि खाद-यूरिया के कालाबजारी या अन्य शिकायत आने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने युक्ति युक्तकरण अंतर्गत निर्धारित विद्यालयों में अभी तक जॉइन नहीं करने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए।
  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने बाल संप्रेक्षण गृह के कार्य को 30 सितंबर तक पूर्ण करने, आंगनबाड़ी निर्माण हेतु दूसरी किश्त की राशि जारी करते हुए कार्य में प्रगति लाने, बन्द हो चुकी योजनाओं की राशि को शासन के संचित निधि में जमा कराने, आयुष्मान-व्यवन्दन के अंतर्गत शेष बचे हितग्राहियों के कार्ड बनाने, आत्मानंद विद्यालय अंतर्गत शिक्षको की भर्ती बिना किसी त्रुटि के पारदर्शिता से करने के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने डीइओ, डीपीओ और खाद्य विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया किया जिले के सभी आंगनबाड़ी और स्कूलों में गैस सिलेंडर की उपलब्धता समय पर होने के साथ ही भोजन भी गैस से ही पकाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्कूलों, आंगनबाड़ी सहित स्वास्थ्य केंद्रों में डीएमएफ-सीएसआर से क्रय सभी सामग्रियों का रिकॉर्ड रखने और जिन कार्यों के लिए सामग्री उपलब्ध कराई गई है उसके लिए उपयोग में लाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को ई आफिस के माध्यम से फ़ाइल प्रस्तुत करने और विभागीय अधिकारियों को शासन के नियमों के अनुसार किसी कार्य को करने के निर्देश दिये। उन्होंने किसी अधिकारी का अन्यत्र स्थानान्तरण होने पर अनुसूचित जिला को ध्यान रखते हुए तथा कार्य को देखते हुए बिना एवजीदार के रिलीव नहीं करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने शासन के निर्देशानुसार पुरानी सामग्रियों को विनष्टीकरण के निर्देश दिए। इस दौरान निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, एसडीएम कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, जनपद सीईओ कोरबा श्री क्षितिज गुरभेले सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

प्रस्तावित रेल लाइन को ध्यान रखकर योजना बनाएं

कलेक्टर श्री वसंत ने रेलवे के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के पश्चात नेशनल हाइवे, वन विभाग, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों को निर्देशित किया कि रेलवे द्वारा कोरबा से अम्बिकापुर के लिए सर्वे कर अलायमेंट तैयार किया जा रहा है। इसलिए भविष्य में योजना तैयार करने के दौरान नई रेल लाइन के वस्तुस्थिति को ध्यान रखा जाए।

सचिव का इंक्रीमेंट रोकने और समय पर कार्य पूर्ण नहीं करा पाने वालों पर कार्यवाही के दिये निर्देश

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग की उपस्थिति में सभी जनपद सीईओ के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को आगामी दस दिवस के भीतर प्रारंभ किया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी जनहित के अनेक कार्य स्वीकृत है लेकिन कार्य अपूर्ण है। कलेक्टर ने ग्राम मातिन में वर्ष 2021 में स्वीकृत सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य अपूर्ण होने पर सचिव का इंक्रीमेंट रोकने और अन्य सभी जनपदों में वर्षों पुराने लंबित कार्यों की सूची तैयार कर सभी को नोटिस जारी करने, इंक्रीमेंट रोकने, सेवा पुस्तिका में दर्ज करने के निर्देश भी दिए।

आवास चौपाल लगाकर ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने और सीईओ जनपद सीईओ को शामिल होने के निर्देश

कलेक्टर श्री वसंत ने जनपद सीईओ के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आवास चौपाल लगाकर ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने और जनपद सीईओ को सप्ताह में पांच दिवस फील्ड में जाकर निरीक्षण करने, आवास चौपाल में सीईओ और जनपद सीईओ को शामिल होने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम आवास का निर्माण गुणवत्तापूर्ण कराने, किसी तरह की शिकायत नहीं आने और द्वितीय अलॉटमेंट वाले हितग्राहियों के आवास का निर्माण लक्ष्य निर्धारित कर समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने पीएम आवास के नाम पर किसी के द्वारा राशि की मांग किए जाने पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश देते हुए  आम नागरिकों से भी अपील की है कि पीएम आवास के लिए शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार हितग्राहियों के खाते में राशि प्रदान की जाती है। इसलिए किसी के बहकावे में न आए और राशि की माँग कर आवास स्वीकृति का झांसा देने वाले के विरुद्ध शिकायत अवश्य करें।

खनन प्रभावित ग्राम बुड़बुड़ और करतली में विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने पाली विकासखण्ड  के अंतर्गत  खनन प्रभावित क्षेत्र ग्राम बुड़बुड़ और करतली में विकास कार्यों के लिए डीएमएफ से राशि की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने ग्राम बुड़बुड़ में सामुदायिक भवन, प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला भवन,आंगनबाड़ी भवन तथा ग्राम करतली में पुलिया और रिटर्निंग वॉल की स्वीकृति प्रदान की है।

  • इन्हें भी देखें

    नेवसा को मिली 53.25 लाख की विकास कार्यों की सौगात, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया भूमि पूजन

    हरदीबाजार -ग्राम पंचायत नेवसा में विकास कार्यों को गति देते हुए 53 लाख 25 हजार 882 रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया।…

    पोरा तिहार पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने दी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं

    कोरबा – छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व पोरा तिहार के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।सरपंच संजय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW