महतारी सदन के माध्यम से महिलाओं को मिलेगा रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर- मंत्री श्री लखन लाल देवांगन।  मुख्यमंत्री ने कनबेरी ओैर बोईदा के महतारी सदन का किया वर्चुअली लोकार्पण

कोरबा । महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से एक दूरदर्शी पहल की शुरुआत की गई, जो उन्हें न केवल आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी बल्कि सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में भी नई पहचान दिलाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विजय शर्मा ने आज धमतरी जिले से प्रदेश के 17 जिलों में 51 महतारी सदन का एक साथ शुभारंभ किया। प्रदेशव्यापी लोकार्पण कार्यक्रम के अंतर्गत कोरबा जिले के ग्राम पंचायत कनबेरी और ग्राम पंचायत बोईदा में भी नवनिर्मित महतारी सदन का लोकार्पण किया गया। प्राथमिक शाला कनबेरी परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में वाणिज्य, उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने फीता काटकर और विधिविधानपूर्वक पूजा अर्चना कर भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने इसके लिए माताओं-बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
अपने संबोधन में मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में माताओं और बहनों को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार सार्थक कार्य किए जा रहे हैं। इन महतारी सदनों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर प्राप्त होंगे, साथ ही समाज में सहयोग एवं सामूहिकता को नई दिशा मिलेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर रही हैं। सुकन्या योजना, लखपति दीदी योजना, हर घर जल और हर घर शौचालय योजना जैसी योजनाओं ने सुरक्षा का मजबूत आधार दिया है। हमारी सरकार ने अल्प समय में ही मोदी जी की गारंटी को पूरा किया है 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना, तेंदूपत्ता का बढ़ा हुआ दाम, महतारी वंदन योजना, श्री राम लला दर्शन योजना जैसे वायदों को पूरा कर दिखाया है साथ ही हमारी सरकार विकास पर विश्वास रखती है।
मंत्री श्री देवांगन ने नवरात्रि के प्रथम दिवस से प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा किए गए जीएसटी सुधार का उल्लेख करते हुए कहा कि यह निर्णय आम जनता के लिए लाभकारी साबित होगा। अब आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी नहीं लगेगा। उन्होंने नागरिकों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील की। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत रक्तदान शिविर, साफ-सफाई अभियान और विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
कार्यक्रम में कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
एक पेड़, माँ के नाम अभियान अंतर्गत किया गया पौधरोपण
एक पेड़, माँ के नाम अभियान के तहत मंत्री श्री लखनलाल देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने महतारी सदन परिसर में पौधारोपण कर यह संदेश दिया कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। मंत्री श्री देवांगन ने कटहल का पौधा और कटघोरा विधायक श्री प्रेम चंद पटेल ने जामुन का पौधा लगाकर इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाई।

  • इन्हें भी देखें

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    पाली.पाली मंडल द्वारा VB-G RAM G अधिनियम विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन पाली के गुरुद्वारा हाल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दीपका नगर…

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    *कोरबा/पाली:-* भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा अपने कोरबा जिला के विभिन्न मंडलों का दौरा आज से प्रारंभ किया है और आज अपने प्रवास के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    राशन गबन मामले में बड़ी कार्रवाई: पटपरा उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता पर दर्ज होगी एफआईआर

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW