कलेक्टर ने पाली में विभिन्न शासकीय संस्थानों एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का किया निरीक्षण । पीएम सूर्यघर योजना के हितग्राही से योजना के सम्बंध में ली जानकारी

निर्माणाधीन एकलव्य हॉस्टल का निरीक्षण कर कार्य समय पर पूर्ण कराने व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने हेतु किया निर्देशित


पीएचसी लाफा में स्वास्थ्य कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहकर आमजनो को लाभांवित करने के दिए निर्देश

चैतुरगढ़ पहुँचकर माता महिषासुर मर्दिनी का किया दर्शन, नवरात्रि आयोजन के सम्बंध में ली जानकारी

कोरबा । कलेक्टर श्री अजीत वसंत  ने आज  पाली विकासखंड में विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं शासकीय संस्थाओं का  निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम पाली श्रीमती सीमा पात्रे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे ।

कलेक्टर ने पाली में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ उठा रहे हितग्राही श्री आनंद जायसवाल के घर पहुँचकर योजना से मिल रहे लाभ एवं क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने हितग्राही से पैनल की लागत, उत्पादन क्षमता, सब्सिडी  के सम्बंध में चर्चा की। उन्होंने  विद्युत विभाग के अधिकारी को   सभी लोगों तक योजना की पहुंच बढ़ाने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करने एवं योजना का प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

ततपश्चात कलेक्टर श्री वसंत ने ग्राम लाफा में निर्माणाधीन एकलव्य हॉस्टल का निरीक्षण कर  समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया एवं गुणव६त्ता पर विशेष ध्यान देने के बात कही।
निरीक्षण की कड़ी में कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाफा  में कर्मचारियों की उपस्थिति,  दवाई की उपलब्धता, मरीजों के उपचार की व्यवस्था का अवलोकन किया  उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को केंद्र में समय पर उपस्थित रहकर आमजनो को स्वास्थ्य लाभ पहुचाने के लिए कहा। उन्होंने केंद्र में गर्भवती महिलाओं की विशेष देखरेख की व्यवस्था व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया। अंत मे कलेक्टर ने चैतुरगढ़ में माता महिषासुर मर्दिनी  के दर्शन कर नवरात्रि पर्व के आयोजन का निरीक्षण किया। उन्होंने  मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया एवं परिसर में स्थित भंडार कक्ष का मरम्मत कराने एवं अन्य व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

  • इन्हें भी देखें

    नेवसा को मिली 53.25 लाख की विकास कार्यों की सौगात, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया भूमि पूजन

    हरदीबाजार -ग्राम पंचायत नेवसा में विकास कार्यों को गति देते हुए 53 लाख 25 हजार 882 रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया।…

    पोरा तिहार पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने दी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं

    कोरबा – छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व पोरा तिहार के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।सरपंच संजय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW