अवैध रूप से भंडारित धान के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, ग्राम बकसाही में 95.20 क्विंटल धान जब्त

कोरब । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा के निर्देशानुसार तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाली के मार्गदर्शन में तहसील पाली क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से भंडारित धान के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

आज तहसीलदार पाली श्री भूषण सिंह मंडावी, खाद्य निरीक्षक श्री रवि राज एवं राजस्व निरीक्षक पाली श्री कन्हैया की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बकसाही में जांच कार्रवाई की गई। जांच के दौरान व्यापारी श्री सतीष जायसवाल की दुकान से 143 बोरी धान, कुल वजन 57.20 क्विंटल तथा व्यापारी श्री कृष्ण जायसवाल की दुकान से 95 बोरी धान, कुल वजन 38.00 क्विंटल अवैध रूप से भंडारित पाया गया।

उक्त अवैध भंडारण के संबंध में नियमानुसार जब्ती की कार्यवाही करते हुए कुल 238 बोरियों में 95.20 क्विंटल धान जब्त किया गया। मामले में संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध धान भंडारण, परिवहन एवं खरीदी-बिक्री के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।

  • इन्हें भी देखें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    कोरबा – प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल जवाली द्वारा सिंघाली शंकर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक…

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    कोरबा। ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने महान स्वतंत्रता सेनानी, जननायक एवं आदिवासी समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW